फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Section of upper class in India are like rotten potatoes said satyapal malik

J&K: समाज का उच्च वर्ग का तबका सड़े आलू जैसा, राज्यपाल ने फिर की तल्ख टिप्पणी

Thu, 20 Dec 2018 02:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Section of upper class in India are like rotten potatoes said satyapal malik
satyapal malik - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने देश के धनाढ्य वर्ग के एक तबके को सड़े आलू जैसा बताते हुए कहा कि उनमें समाज के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं है। वे एक रुपये का भी कोई धर्मार्थ कार्य नहीं करते। वह राज्य के सैनिक वेलफेयर सोसाइटी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसके पहले भी राज्यपाल कई बार कश्मीर के अमीर नेताओं और नौकरशाहों के खिलाफ जहांगीर की तरह रहने समेत अन्य मुखर टिप्पणी कर चुके हैं। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि इस देश में जो धनाढ्य हैं उनका एक बड़ा वर्ग कश्मीर में नेता और नौकरशाह है और सभी अमीर हैं। इनमें समाज के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं है। वे एक रुपए का भी धर्मार्थ कार्य नहीं करते। उन्होंने कहा कि इनमें से उच्च वर्ग में कुछ हैं। आप इसे बुरे तरीके से नहीं लें। ऐसे लोगों को वे इंसान नहीं सड़े आलू की तरह मानते हैं। एक पत्रकार के पूछने पर कि देश का अमीरतम व्यक्ति जो अपनी बेटी की शादी में 700 करोड़ रुपये खर्च करता है, क्या वह कोई धर्मार्थ कार्य करता है।
विज्ञापन

 
इस पर राज्यपाल ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि वह धर्मार्थ कार्य नहीं करता लेकिन देश के धन में इजाफा करता है। मलिक के कहा कि यूरोप और अन्य देशों में वे धर्मार्थ कार्य करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मालिक अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत धर्मार्थ कार्यों के लिए देते हैं। उन्होंने कहा कि 700 करोड़ रुपये से राज्य में 700 बड़े स्कूल बनाए जा सकते थे और शहीदों की 7000 विधवाएं अपने बच्चों का लालन पालन कर सकती थीं, लेकिन वे धर्मार्थ कार्य नहीं करेंगें। समाज के इस तबके (उच्च वर्ग) में जो संवेदनशीलता होनी चाहिए वह इनमें नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज उच्च वर्ग से नहीं बनता
उन्होंने कहा कि समाज उच्च वर्ग से नहीं बनता बल्कि किसानों, कर्मचारियों, उद्योगों में काम करने वाले लोगों और सशस्त्र बलों में काम करने वाले लोगों से बनता है। उन्होंने कहा कि चलें हम अपने सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाएं, उनकी मदद करें और उन्हें याद रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed