फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   section 144 imposed in baglihar project area

बगलिहार प्रोजेक्ट एरिया में लगाया धारा 144

Sun, 29 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 29 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
section 144 imposed in baglihar project area

बगलिहार प्रोजेक्ट का काम करने वाली कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों का मामला दिन प्रतिदिन नया मोड़ ले रहा है। कोर्ट द्वारा स्टे आर्डर हटाए जाने के बाद शनिवार को प्रशासन ने भी प्रदर्शनकारियों पर सख्ती शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस सिलसिले में बगलिहार प्रोजेक्ट क्षेत्र में शनिवार को धारा 144 लगा दी गई। इसके अलावा माइक यह एलान भी किया गया कि इस क्षेत्र के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। धरना पर बैठे कंपनी से निकाले गए मुलाजिमों से भी अनुरोध किया गया कि वह भी धरना स्थल को छोड़ दें।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही सीआरपीएफ, पुलिस और आर्म्ड पुलिस का विशेष दल को चंद्रकोट, पावर हाउस, पीड़ा, ढलवास के इलाकों से होकर प्रोजेक्ट की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के सत्रह दिन से इन मुलाजिमों के धरना प्रदर्शन पर धीरे-धीरे राजनीतिक मुलम्मा चढ़ने लगा था। इससे प्रदर्शनकारियों का तेवर और बिगड़ने की संभावना तेज होने लगी। प्रशासन को सूचना मिली कि धरना प्रदर्शन करने वाले हाईवे का रुख कर सकते हैं।


क्योंकि 26 नवंबर को अपने अंतरिम फैसला सुनाया था। उसके बाद से विभिन्न पार्टी के नेताओं का इस क्षेत्र में पहुंचना शुरू हो गया था। लिहाजा एहतियात के तौर पर प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी ताकि कानून व्यवस्था बिगड़े नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed