{"_id":"58b6fba24f1c1b687f8316d3","slug":"section-144-applied-in-vaishno-devi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी में धारा 144 लागू, दो दिनों तक रहेगी घोड़ा-पिट्ठू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी में धारा 144 लागू, दो दिनों तक रहेगी घोड़ा-पिट्ठू की हड़ताल
ब्यूरो,अमर उजाला/कटड़ा
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी
- फोटो : File Photo
कटड़ा-अर्द्धकुंवारी के बीच बाणगंगा से बनने वाले निर्माणाधीन लिंक मार्ग पर बुधवार को भारी पुलिस बल की तैनाती में निर्माण कार्य फिर से शुरू किया गया। इस दौरान धारा 144 लगाई गई थी।
इसके बावजूद कटड़ा-अर्द्धकुंवारी के बीच पड़ने वाले दुकानदारों और घोड़ा-पिट्ठू वालों ने काम छोड़ कर विरोध जताया। सभी ने एकजुट होकर बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया। इन्होंने अगले दो दिन तक हड़ताल रखने का एलान भी किया।
गौर रहे कि पिछले दिनों भी इस लिंक मार्ग के निर्माण पर दुकानदारों ने जोरदार विरोध किया था। इसके कारण तत्काल काम बंद करना पड़ा था। बुधवार को फिर से प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच बाणगंगा-अर्द्धकुंवारी लिंक मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इस पर कटड़ा और अर्द्धकुंवारी के बीच पड़ने वाले दुकानदारों और घोड़ा-पिट्ठू वालों ने कड़ा विरोध जताया। निर्माण स्थल के आसपास धारा 144 लगा देने के कारण सभी ने फव्वारा चौक पर करीब दो से तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया। कटड़ा के लोगों ने भी इनका समर्थन करने की बात कही।

Trending Videos
अपनी मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
इस मौके पर पहुंची एसडीएम नीलम खजूरिया ने वीरवार को जिला आयुक्त के साथ बैठक कर बात करने का भरोसा दिया। मांगों पर अड़े रहे दुकानदार और घोड़ा-पिट्ठू वाले देर शाम को कसबे के लोगों के साथ बैठक कर आगे विरोध की रणनीति तय की।
इस दौरान करण सिंह, प्रभात सिंह, रमन सिंह, विजय सिंह, रंजीत सिंह, दर्शन सिंह, वली राम, आशु मगोत्रा, अवतार सूरी, मोहन सिंह, आदि ने कहा कि आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। नया ट्रैक शुरू होने से हमारे वैष्णो देवी के दो-तीन पड़ाव कट यात्रियों की नजरों से ओझल हो जाएंगे। अगर श्राइन बोर्ड अपनेे अडियल रवैये से नहीं हटता है तो हम कसवा वासी व दरूड़ वासी सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।