{"_id":"57263b064f1c1b35045cd162","slug":"secretariat-document-was-sent-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 वाहनों से श्रीनगर गया दरबार का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 वाहनों से श्रीनगर गया दरबार का काफिला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 01 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
दरबार मूव के कर्मचारियों को लेकर जती बस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू स्थित नागरिक सचिवालय से रविवार सुबह दरबार मूव के कश्मीर आधारित कर्मचारी व सरकारी रिकार्ड श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। कुल 108 ट्रकों व बसों में कड़ी सुरक्षा में मुलाजिमों को रवाना किया गया।
सुबह से ही नागरिक सचिवालय और दरबार मूव के वाहनों के काफिले के गुजरने वाले मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर यातायात को भी वन वे रखा गया था। ताकि काफिले के गुजरने में कोई समस्या न हो।
दरबार मूव के मुलाजिमों व रिकार्ड को लेकर जा रहे काफिले के साथ एक क्रेन, दो खाली बसे और एक खाली ट्रक को भी भेजा गया। इसके अलावा काफिले में मोबाइल वर्कशाप भी शामिल रही ताकि बस या ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर उसे दुरुस्त किया जा सकें।
विज्ञापन
घरों को वापिस जाने को लेकर कश्मीर आधारित कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी का ठिकाना नहीं था। दरबार मूव के जम्मू आधारित कर्मचारी सात और आठ मई को श्रीनगर रवाना होंगे। नौ मई को श्रीनगर में सरकार का दरबार सजेगा।