फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   second semester studies Preparation started in jammu university

स्नातक के द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई की तैयारी शुरू

Wed, 04 Feb 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
second semester studies Preparation started in jammu university

संभाग के सभी कालेजों में स्नातक के पहले सेमेस्टर की परीक्षायें खत्म होने के साथ ही द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। कालेज प्रशासन अपने विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में दाखिले देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


वहीं विवि प्रशासन ने संभाग के सभी कालेजों में द्वितीय सेमेस्टर का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है ताकि तय समय सीमा पर पाठ्यक्रम खत्म होने के बाद आसानी से परीक्षायें करवायी जा सके।
विज्ञापन


पहले सेमेस्टर की परीक्षायें समाप्त होने के बाद से ही कालेजों में विद्यार्थी अपने अगले सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए एग्जामिनेशन फार्म भरने में लगे हुए हैं ताकि वह अगली कक्षा में बैठकर अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि  गत वर्ष कालेजों में स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम शुरू किया गया था। कालेजों में सेमेस्टर सिस्टम शुरू किये जाने के बाद विद्यार्थियों में परीक्षा और पाठ्यक्रम के पैटर्न को समझने में संशय पैदा हुआ था। वहीं कालेज प्रशासन और स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को हर संभव सहायता देकर विद्यार्थियों को इस संशय से बाहर निकालने में बहुत बड़ा अहम योगदान दिया।

गांधी नगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षायें समाप्त होने के बाद से द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाओं को लगाने के लिए कालेज प्रशासन अपने कार्य में जुट गया था।


उन्होंने बताया कि अभी द्वितीय सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि परिणामों को घोषित किये बिना ही विद्यार्थियों को उनकी एटेडेंस और शार्टेज के आधार पर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed