{"_id":"5bbcd7fa867a5528367e0a6e","slug":"second-phase-voting-for-municipal-election-in-jammu-kashmir-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान आज, वोटिंग के लिए एक घंटा बढ़ा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान आज, वोटिंग के लिए एक घंटा बढ़ा समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
13 साल बाद रियासत में हो रहे निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। इस चरण में 1029 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें जम्मू संभाग में 881 व कश्मीर में 148 उम्मीदवार हैं। तीन लाख 46 हजार 980 मतदाता हैं। मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। अब वोटिंग सुबह छह से शाम चार बजे तक होगी। इस चरण में 23 म्यूनिसिपल कमेटियों के लिए वोट डाले जाएंगे।
दूसरे चरण में कुल 263 वार्ड में हो रहे चुनाव में 214 जम्मू संभाग व 49 कश्मीर संभाग में हैं। 544 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कश्मीर में 270 व जम्मू में 274 हैं। जम्मू संभाग में कठुआ, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ व रामबन जिले की 18 म्युनिसिपल कमेटी के लिए 128104 मतदाता हैं। कश्मीर संभाग के पांच कमेटी के लिए 218876 मतदाता हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
संवेदनशील तथा अति संवेदनशील केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। सुरक्षा में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। चुनाव वाले इलाकों में छुट्टी की घोषणा की गई है। यह सभी सरकारी तथा निजी संस्थानों पर लागू होगी। केंद्र सरकार के अधीन कार्यालयों में छुट्टी नहीं रहेगी, लेकिन यहां काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर, सीईओ, शालीन काबरा ने बताया कि दूसरे चरण के शांतिपूर्ण तथा सकुशल मतदान की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए पहुंचें।
आज यहां पड़ेंगे वोट
जम्मू संभाग: कठुआ, बसोहली, बिलावर, हीरानगर, लखनपुर व नगरी पैरोल, उधमपुर, रामनगर व चिनैनी, डोडा, भद्रवाह व ठाठरी, किश्तवाड़, रामबन, बटोट व बनिहाल, रियासी व कटड़ा
कश्मीर संभाग: श्रीनगर नगर निगम (वार्ड नंबर 18 से 37), लंगेट, वाटरगाम (बारामुला), सुंबल (बांदीपोरा) व अनंतनाग।

Trending Videos
कठुआ में सबसे अधिक प्रत्याशी, उधमपुर दूसरे स्थान पर
दूसरे चरण के चुनाव में सबसे अधिक प्रत्याशी कठुआ में 142 (21 वार्ड) हैं। दूसरे स्थान पर उधमपुर के 21 वार्ड के लिए 125 व तीसरे स्थान पर श्रीनगर नगर निगम के 19 वार्ड के लिए 71 हैं। सबसे कम प्रत्याशी बारामुला के वाटरगाम में एक वार्ड के लिए दो हैं जहां सीधी लड़ाई है। लंगेट के दो वार्डों के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।