फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Second Day Rain in Jammu At Night

Jammu News: जम्मू में दूसरे दिन भी धूप के बाद रात में झमाझम बारिश

विज्ञापन
Second Day Rain in Jammu At Night
उमस बरकरार, आज भी कुछ हिस्सों में बरस सकता है पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मानसून के सक्रिय रहने से जम्मू में मंगलवार को दूसरे दिन भी दिन में धूप खिलने के बाद रात को झमाझम बारिश हुई। इससे रात के पारे में गिरावट आई है। लेकिन उमस ने पीछा नहीं छोड़ा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। हल्के बाद छाए रहे। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 85 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। यहां दिन का पारा 32.7 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.6, बटोत में 23.9, कटड़ा में 31.2 और भद्रवाह में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर में दोपहर बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 24.4, पहलगाम में 20.3 और गुलमर्ग में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्थान बारिश (मिलीमीटर)
काजीगुंड 21.9
पहलगाम 16.5
कोकरनाग 24.6
जम्मू 36.6
बनिहाल 32.2
बटोत 17.8
कटड़ा 27.2
भद्रवाह 44.2

सांबा में बारिश, पुरमंडल में भारी बारिश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed