फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seats of medical studies in jammu kashmir increased

जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गईं मेडिकल कोर्सेज की 70 सीटें, केंद्र सरकार का फैसला

Thu, 30 Mar 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 30 Mar 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
seats of medical studies in jammu kashmir increased
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में गर्वनमेंट मेडिकल कालेजों में 2017-18 के सत्र के लिए विभिन्न विषयों में 70 पीजी की सीटें बढ़ाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। तकनीकी नियमों और विद्यार्थियों व फैकल्टी सदस्यों की औसत के हिसाब से शेर ए कश्मीर इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिस सौउरा में 20 सीटें बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


जीएमसी श्रीनगर में 37 और जम्मू के मेडिकल कालेज में 13 पीजी की सीटें बढ़ीं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रकाश नड्डा और राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत के मध्य बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान रियासत के मेडिकल कालेजों में 70 पीजी सीटें बढ़ाने की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री बाली भगत ने जम्मू कश्मीर के लिए पीएमडीपी के अंतर्गत लंबित राशि को जारी करने, परिवार कल्याण योजना के अंतर्गत नान प्लान बजट की प्रतिपूर्ति, मंजूर किए गए मेडिकल कालेजों के लिए फंड जारी करने के काम में तेजी लाने, स्टेट कैंसर इंस्टीच्यूट के लिए फंड जारी करने, ड्रग टेस्टिंग लैब का दर्जा बढ़ाने , टरशरी केयर कैंसर सेंटरों के लिए फंड जारी करने, जीएमसी में बर्न केयर यूनिट की स्थान और जम्मू व कश्मीर में एम्स की स्थापना का मामला उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्वास्थ्य क्षेत्र के हिसाब से जम्मू कश्मीर को प्राथमिक राज्य का दर्जा'

seats of medical studies in jammu kashmir increased
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : FILE PHOTO

केंद्रीय मंत्री नड्ढा ने इस अवसर पर बताया कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को स्वास्थ्य क्षेत्र के हिसाब से प्राथमिक राज्य का दर्जा दिया हुआ है और कहा पीएमडीपी के अंतर्गत शेष 50 करोड़ की राशि को जारी कर दिया गया है और विभिन्न महत्त्व हेल्थ परियोजनाओं पर कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे।

उन्होंने कहा केंद्रीय प्रायोजित परिवार कल्याण योजनाओं के लिए कर्मचारियों के वेतन के लिए 44.54 करोड़ की राशि को भी जारी कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर में दो एम्स की स्थापना से संबंधित केंद्रीय और राज्य सरकार के अधिकारियों की संयुक्त टीम जल्द ही प्रस्तावित स्थलों का दौरा करेगी और फैसला लेगी।

उन्होंने कहा सौरा और जीएमसी जम्मू में स्टेट कैंसर संस्थान खोलने के लिए विशेषज्ञों की टीम राज्य का दौरा करेगी और मौके पर जाकर जरूरी निर्णय लेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों जिसमें संयुक्त सचिव अरुण सिंगला भी शामिल हैं मौजूद रहे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री बाली के अनुसार नई पीजी सीटें बढ़ने के बाद जम्मू मेडिकल कालेज में पीजी सीटें 158 हो गई है। वहीं श्रीनगर मेडिकल कालेज में पीजी सीटें बढ़कर 148 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed