{"_id":"60df5cbb8ebc3e61327435bf","slug":"searching-operation-sunderbani-news-jmu238638210","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्दों की तलाश में चौथे दिन भी तलाशी अभियांन जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्दों की तलाश में चौथे दिन भी तलाशी अभियांन जारी रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। सीमावर्ती गांव दादल में चार दिन पूर्व मिले संदिग्धों के बाद से सेना की ओर से उनकी तलाश में शुरू किया तलाशी अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। हालांकि, चार दिनों से लगातार दिन रात चल रहे इस अभियान के बाद भी सेना को संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुंदरबनी सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों की पहाड़ियों के बीच में बड़ी-बड़ी कुदरती गुफाओं के होने से ऐसा हो सकता है कि संदिग्धों ने सेना के बढ़ते दबाव को देखते हुए उन गुफाओं के बीच में पनाह ली हो। और सेना की ओर से चलाए जा रहे तलाशी अभियान के समाप्त होने के इंतजार में हों। जैसे ही सेना का अभियान समाप्त हो, तो संदिग्ध लोग मौका पाकर आगे निकल सकें।
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले भी करीब तीन वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र में चार आतंकी सात दिनों तक छुपे रहे थे। उसके बाद वे सुंदरबनी नगर के साथ सीमा सुरक्षा बल के कैंप के नजदीक पहुंचने में सफल हो गए थे। हालांकि, सेना और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में इन चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। उस समय भी सेना और पुलिस की ओर से सात दिनों तक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था और सातवें दिन चार आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी मिली थी।
विज्ञापन
बारिश की हल्की फुहारों से गर्मी में कोई राहत नहीं
सुंदरबनी। नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में वीरवार देर रात बारिश की हल्की फुहारों के बरसने के बाद भी भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। कुछ समय के लिए तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने हाल बेहाल कर दिया। इससे दिन भर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़।