{"_id":"58557eab4f1c1b035264a316","slug":"search-opration-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में देखे गए हथियारों से लैस संदिग्ध, हुआ सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में देखे गए हथियारों से लैस संदिग्ध, हुआ सर्च ऑपरेशन
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 18 Dec 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
search opration
- फोटो : File Photo
पुराने शहर के बाबडेम इलाके में शनिवार को संदिग्धों की हलचल देखे जाने के बाद देर रात तक सर्च आपरेशन चलाया गया। इधर बीच लगातार आतंकियों की मौजूदगी और शहर में किसी बड़े आतंकी वारदात को अंजाम देने के खुफिया इनपुट्स मिलते रहे हैं।
लाल चौक से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर बाबडेम इलाके में 2-3 आतंकियों की मौजूदगी तथा उनकी गतिविधियों की सूचना सुरक्षा बलों को मिली। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया। हर आने जाने वालों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही घर-घर भी तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, कोई संदिग्ध हत्थे नहीं चढ़ा है।
कुछ दिन पहले शहर में आतंकी हमले के इनपुट्स मिले थे। यह सूचना थी कि श्रीनगर के पुराने शहर में 10 से 12 हथियारों से लैस आतंकियों को देखा गया था। इस सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी थी। खुफिया एजेंसियों के अनुसार मध्य कश्मीर की शांति किसी बड़े आतंकी वारदात का संकेत हो सकती है।
विज्ञापन
पिछले एक माह में नौ आतंकी ढेर किए गए हैं, जिनमें पांच लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं। इनमें लश्कर का एक डिवीजनल कमांडर भी है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं और इस बार निशाना श्रीनगर शहर हो सकता है।