{"_id":"586695e54f1c1b265eeec74f","slug":"search-opration-in-rajouri-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सेना की वर्दी और पिट्ठू मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सेना की वर्दी और पिट्ठू मिलने से हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी शहर के पुराने बस अड्डे के पास झाड़ियों में सेना की वर्दी, पिट्ठू और सैन्य अधिकारियों के रैंक मिले हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ लोगों ने पुराने बस अड्डे के पास सीईओ कार्यालय के पीछे झाड़ियों में सेना का सामान पड़ा देखा।
लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एसओजी टीम ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया व तलाशी अभियान छेड़ दिया। इस दौरान पुलिस को वहां से भारी मात्रा में सेना की वर्दियां, पिट्ठू व सैन्य अधिकारियों के रैंक मिले हैं। पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अभी भी उक्त स्थान पर सेना का बहुत सारा सामान पड़ा है, जिसे अभी तक पुलिस ने कब्जे में नहीं लिया है। उक्त स्थान पर बहुत सारे वाहन पार्क किए हुए हैं व पुलिस वाहनों को हटा कर सामान जब्त करने में जुटी है। वहीं इस प्रकार से सेना की वर्दियों व अन्य सामान मिलने से शहर में सनसनी व खौफ का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की अपील की है। इस संबंध में एएसपी राजोरी मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान तो कुछ खास मालूम नहीं हुआ है, लेकिन पुराने बस अड्डे के पास आर्मी वर्दियां व अन्य सामान बेचने की एक दुकान है। हो सकता है कि उसी दुकान के मालिक ने सामान वहां फेंक दिया हो। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच में जुटी है।