{"_id":"58d960644f1c1b027c63e734","slug":"search-operation-kashmir-after-rifle-snach","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट के बाद चला गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट के बाद चला गहन तलाशी अभियान
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सेना ने चलाया तलाशी अभियान
- फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में रियासत के औकाफ मंत्री फारूक अंद्राबी के घर धावा बोलकर हथियार लूट की घटना के बाद से पूरे दक्षिणी कश्मीर को हाई अलर्ट कर दिया गया है। आशंका है कि बंदूकें लेकर फरार हुए आतंकी लोक सभा उपचुनावों के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश में हैं। इसी साजिश को अंजाम देने के लिए राइफल लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
उधर, जिले के वेरीनाग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि जिले के वेरीनाग इलाके के चोंथीपुरा गांव में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई। सूत्रों के अनुसार इलाके में वह आतंकी छिपे हुए थे जिन्होंने बीती रात पीडीपी मंत्री के पैतृक घर पर तैनात गार्ड रूम पर धावा बोलकर जवानों की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए थे। कोई सुराग हाथ न लगने पर आपरेशन स्थगित कर दिया गया। इस बीच दक्षिणी कश्मीर के कई अन्य इलाके में भी सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन