{"_id":"6674c9e42abb168cd20c6a76","slug":"search-operation-jammu-news-c-268-1-akb1001-100617-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस व सेना ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस व सेना ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। अखनूर क्षेत्र के ताच्डवां गांव की कूफ़ी खड्ड के पास संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सेना व जम्मू कश्मीर पुलिस ने कई घंटे तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कोई संदिग्ध नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार अखनूर पुलिस को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच सूचना मिली कि कूफी खड्ड के पास कुछ संदिग्ध देखे गए हैं। जानकारी मिलते ही सतर्क जम्मू कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ उसी समय मौके पर पहुंच कर संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर पास लगते जंगल और आसपास बने घरों व खड्ड के साथ लगते पहाड़ी क्षेत्र की भी जांच की।
वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की तरफ से सूचना मिली थी कि गांव की किसी महिला ने इलाके में कुछ संदिग्धों को देखा है। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत भारतीय सेना को सूचित किया और संयुक्त रूप से पूरे इलाके को खंगाला। लंबे समय तक चले इस तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी।