{"_id":"697139c4c23a18cf5e0dd036","slug":"search-operation-jammu-news-c-10-jmu1052-817494-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गणतंत्र दिवस से पहले तलाशी अभियान, रोहिंग्याओं की बस्तियों में पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गणतंत्र दिवस से पहले तलाशी अभियान, रोहिंग्याओं की बस्तियों में पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बठिंडी-नरवाल-राजीव नगर में की जांच, खंगाला रिकार्ड
- कुछ दिन पहले स्थानीय युवक से मारपीट का मामला आया था सामने
जम्मू। गणतंत्र दिवस को लेकर अब पुलिस रोहिंग्या और बांग्लादेश के लोगों पर पैनी नजर रख रही है। पुलिस, सीआरपीएफ के जवानों ने बाहरी इलाके बठिंडी-नरवाल-राजीव नगर में तलाशी अभियान चलाया। जवानों ने घर-घर की तलाशी ली। इन इलाकों में बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम बस्तियां हैं। पुलिस के अनुसार अभियान झुग्गी-झोपड़ियों पर केंद्रित रहा। हालांकि किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया।
अभियान के दौरान चर्चाओं का बाजार गर्माया रहा। पुलिस दोपहर करीब 12 बजे अलग-अलग जगहों में पहुंची। करीब तीन बजे तक अभियान के दौरान लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया गया। यह पहल शांतिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह सुनिश्चित करने और गड़बड़ी को नाकाम करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम का हिस्सा है। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बलों ने निगरानी, चेकिंग और तलाशी तेज करके पहले ही सीमा सुरक्षा ग्रिड और राजमार्ग सुरक्षा को मजबूत कर दिया है। इसी तरह एमए स्टेडियम को भी पुलिस ने घेरे में ले लिया है। स्टेडियम के बाहर कड़ी नजर रखी जा रही है। आईजी भीम सेन तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें ले रहे हैं।
शहर में रह रहे हैं पांच हजार रोहिंग्या-बांग्लादेशी
शहर में 2017 के बाद लगभग पांच हजार रोहिंग्या और बांग्लादेशी शरण लेने आए थे और 2023 तक कई लोगों को हिरासत में लिया गया। 271 रोहिंग्या (महिलाएं और बच्चे सहित) कठुआ की हीरा नगर जेल में थे जो शांति बिगाड़ने की घटना में शामिल रहे। ऐसे में पुलिस गणतंत्र दिवस से पहले सतर्कता और सख्ती बरत रही है।
विज्ञापन
नाकों पर पुलिस चौकन्नी
नाकों पर पुलिस सतर्क है। रात को वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा व्यस्त इलाकों में भी गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस मोबाइल वैन के माध्यम से भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।