{"_id":"662c4fb4e80c2696f3024814","slug":"search-operation-jammu-news-c-10-jam1006-348791-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: थन्नामंडी व दरहाल मंजाकोट के\n\nजंगलों को खंगाल रहे सुरक्षा बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: थन्नामंडी व दरहाल मंजाकोट के जंगलों को खंगाल रहे सुरक्षा बल
विज्ञापन
- शाहदरा शरीफ में सरकारी कर्मी की हत्या के बाद आतंकियों की तलाश चौथे दिन भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के शाहदरा शरीफ के कुंडा टॉप इलाके में सरकारी कर्मचारी की हत्या में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुक्रवार को देर शाम तक जारी रहा। सुरक्षा बलों ने थन्नामंडी और दरहाल मंजाकोट में सघन तलाशी अभियान चलाकर जंगली इलाकों को खंगाला।
जानकारी के अनुसार, सरकारी कर्मचारी रजाक की हत्या में पाकिस्तानी आतंकी अबू हमजा के साथ दो अन्य आतंकवादी के होने की आशंका है। इनके थन्नामंडी शाहदरा शरीफ के आसपास के जंगली इलाकों में छुपे होने का संदेह है। आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम, पैरा कमांडो और सीआरपीएफ का संयुक्त तलाशी अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा बल लोगों के घरों के साथ जंगली इलाकों को भी खंगाल रहे हैं और लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। थन्नामंडी से सटे दरहाल और मंजाकोट के जंगलों में भी तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि थन्नामंडी के जंगली इलाके मंजाकोट और दरहाल के जंगलों से मिलते हैं और आतंकियों के इन जंगलों में छिपने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जंगलों में छिपे आतंकी लोकसभा चुनाव के दौरान राजोरी-पुंछ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। तलाशी अभियान में खोजी कुत्तों के अलावा ड्रोन की मदद भी ली रही है। उधर, समाज कल्याण विभाग के जूनियर असिस्टेंट रजाक की हत्या की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों और ओजीडब्ल्यू से पूछताछ जारी है।