फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search operation

ऑपरेशन अखल : रात भर रुक-रुककर होती रही गोलीबारी, मुठभेड़ 10वें दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
search operation
- अब तक दो जवान बलिदान, नौ अन्य घायल हुए, दो आतंकी मारे गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कुलगाम में ऑपरेशन अखल रविवार को 10वें दिन भी जारी रहा। शनिवार रात से रविवार सुबह तक मुठभेड़ स्थल पर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। इस ऑपरेशन में अब तक सेना के दो जवान बलिदान हो चुके हैं। नाै जवान घायल हैं। दो आतंकी मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबल अखल के जंगल में छिपे आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए मोर्चे पर तैनात हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घना जंगल और खड़ी चढ़ाई सुरक्षाबलों को आगे बढ़ने में चुनौती पैदा कर रहे हैं। डीजीपी जम्मू-कश्मीर नलिन प्रभात, सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। आतंकवादियों को ट्रैक करने के लिए ड्रोन, क्वाड कॉप्टर, हेलिकॉप्टर सहित अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद ली जा रही है। खोजी कुत्तों को भी लगाया गया है। ऑपरेशन को सेना की स्पेशल पैरा फोर्स, 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवान अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed