{"_id":"6636b4481b52c6579a0aede4","slug":"search-operation-jammu-news-c-10-jam1004-353911-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ढग्गर में पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन, 50 किमी से ज्यादा इलाका खंगाला जा चुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ढग्गर में पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन, 50 किमी से ज्यादा इलाका खंगाला जा चुका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ढग्गर के रिंड क्षेत्र में देखे गए आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बसंतगढ़ में आतंकी घटना के बाद जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी के ढग्गर क्षेत्र में दिखे आतंकियों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने इन पांच दिनों के दौरान 50 किमी. से अधिक की परिधि में सर्च अभियान चलाया है। जवानों ने बनी के सरथल से कमलोग गलां तक के इलाके को पूरी तरह खंगाल लिया है। वहीं, ड्रोन और चॉपर की मदद से आसमान से भी निगरानी की जा रही है। बता दें, जिला पुलिस के आला अधिकारी पिछले पांच दिन से सेना के जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। ड्रोन और चॉपर से लगातार पूरे पहाड़ी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। हालांकि बीते सोमवार को ढग्गर के रिंड क्षेत्र में देखे गए आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। सुरक्षा बल ढग्गर क्षेत्र में सरथल और मंडी धार तक सर्च अभियान चला चुके हैं।