{"_id":"61df3b172869a026247e3991","slug":"search-operation-jammu-city-news-jmu2517853122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन की सूचना पर कानाचक में चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन की सूचना पर कानाचक में चला तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कानाचक बेल्ट में ड्रोन देखे जाने के बाद बुधवार सुबह भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला है।
मंगलवार देर शाम को भी तलाशी अभियान चलाया गया। यहां पर ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने तलाशी अभियान चलाया गया। संधवा क्षेत्र के गांव ढाब के लोगों ने ड्रोन की गतिविधि को देखा था, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया था।
पुलिस के अनुसार सुबह सूर्योदय होते ही तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अब गणतंत्र दिवस निकट है। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधि से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन हम सतर्क हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है। पिछले हफ्ते बीएसएफ ने सुचेतगढ़ में ऑक्ट्राय बॉर्डर आउटपोस्ट पर सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक के दौरान भी पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष विरोध दर्ज कराया है।