{"_id":"5842d1314f1c1b0d1ede8eb5","slug":"search-operation-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: राजोरी में सैन्य डिपो के पास संदिग्ध देखे जाने की खबर पर हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: राजोरी में सैन्य डिपो के पास संदिग्ध देखे जाने की खबर पर हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Sat, 03 Dec 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
सेना का सर्च ऑपरेशन
- फोटो : File Photo
राजोरी शहर के फलयाना क्षेत्र में हाईवे स्थित सेना के एम्यूनिशन डिपो के पास संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप मच गया। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने सेना के डिपो के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा था। इसकी खबर सेना को दी गई। सेना के जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया।
सेना के डिपो के साथ ही सेना का वैली व्यू आर्मी पब्लिक स्कूल और सेना का 150 जनरल अस्पताल भी है। संदिग्ध की खबर से अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी। अभिभावक स्कूल की ओर दौड़ने लगे।
करीब एक घंटे तक हड़कंप मचा रहा। इसके बाद सेना ने संदिग्ध को पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वह इधर-उधर घूमता रहता है। सेना ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया है।