{"_id":"59f4bd5c4f1c1b74698b82cd","slug":"search-operation-in-pahalgam-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकियों की तलाश में चंदनबाड़ी, पहलगाम में चला सर्च आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकियों की तलाश में चंदनबाड़ी, पहलगाम में चला सर्च आपरेशन
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम और चंदनबाड़ी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शनिवार को सर्च आपरेशन चलाया गया। पहाड़ी इलाका होने के कारण तलाश में हेलीकाप्टर की भी मदद ली गई। हालांकि, इस दौरान कोई भी आतंकी हाथ न लगने पर सर्च आपरेशन खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों से खबर मिली थी कि पहलगाम और चंदनबाड़ी के इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इनकी गतिविधियां देखने को मिली हैं। इस आधार पर सेना की आठ मद्रास, सीआरपीएफ तथा जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
विज्ञापन
पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। हेलीकाप्टर से भी आकाश से निगहबानी की गई। देर शाम तक इलाके में तलाशी अभियान में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन