फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search operation by indian army agaisnt top ten terrorist

कश्मीर में अब टॉप-10 आतंकियों की तलाश, ढूंढकर मारने की रणनीति पर हो रहा काम

Mon, 03 Jul 2017 12:34 PM IST
बृजेश कुमार सिंह/ अमर उजाला, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह/ अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 03 Jul 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
search operation by indian army agaisnt top ten terrorist
Army

आतंकी बुरहान वानी, सब्जार भट, जुनैद मट्टू और बशीर लश्करी को ढेर करने के बाद अब सुरक्षा बलों को कश्मीर घाटी में टॉप-10 आतंकियों की तलाश है। घाटी को दहशतगर्दों से मुक्त कराने के अभियान के तहत अब बचे हुए आतंकियों के सफाये के लिए सुरक्षा बलों ने शिकंजा कस दिया है।

विज्ञापन


ढूंढकर मारने की रणनीति पर काम करते हुए दक्षिणी कश्मीर तथा उत्तरी कश्मीर के घने जंगलों में आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही खुफिया तंत्र को और सक्रिय किया गया है। 
विज्ञापन


कश्मीर में आतंक का पर्याय बने इन दहशतगर्दों को सुरक्षा बल अब किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहते हैं। सेना की ओर से हाल ही में 12 दहशतगर्दों की सूची जारी की गई थी। एक महीने के भीतर सूची में शामिल बशीर लश्करी तथा जुनैद अहमद मट्टू को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिजबुल के 10 आतंकी सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में

search operation by indian army agaisnt top ten terrorist
फाइल फोटो

लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 10 आतंकी सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में हैं। इनमें 15 लाख का इनामी लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर अबु दुजाना उर्फ हफीज, पुलवामा का डिस्ट्रिक्ट कमांडर शौकत अहमद टाक उर्फ हुजैफा, जीनत उल इस्लाम उर्फ अलकामा और शोपियां कमांडर यासीन अहमद उर्फ ओसामा, जैश का पाकिस्तानी मूल का डिवीजनल कमांडर अबु हमास और सब्जार के बाद हिजबुल का नया कमांडर 12 लाख का इनामी रियाज अहमद नायकू उर्फ जुबैर, जाकिर राशिद भट उर्फ मूसा, कुलगाम का डिस्ट्रिक्ट कमांडर अल्ताफ अहमद उर्फ कचरू, बडगाम का डिस्ट्रिक्ट कमांडर यासीन इट्टू उर्फ जुबैर, शोपियां का कमांडर सद्दाम पाडर उर्फ जैद शामिल हैं। सभी ए और ए डबल प्लस श्रेणी के आतंकी है।

एक महीने के भीतर 27 आतंकी ढेर

search operation by indian army agaisnt top ten terrorist
File Photo
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि जल्द ही इन आतंकियों का भी काम तमाम हो जाएगा। घेरेबंदी और तलाशी अभियान (कासो) का भी फायदा मिल रहा है। आतंकी तंजीमों में सफाया अभियान से बौखलाहट है।

एक महीने में लश्कर के टॉप कमांडर जुनैद मट्टू और बशीर लश्करी सहित 27 आतंकियों को मार गिराया गया है। इससे आतंकी संगठनों में आतंकियों की खेप खत्म होने का डर समाया हुआ है। इस वजह से नए आतंकियों की भर्ती तेज करने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed