{"_id":"6f53cdd335db2acb1c683b92dfc47ca1","slug":"search-operation-against-militants-continued-16th-day-in-kupwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा: आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 16वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा: आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 16वें दिन भी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है। जिले के मनिगाह क्षेत्र में यह ऑपरेशन शनिवार को 16वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
सेना की 41 आरआर, 4 पैरा और 9 पैरा समेत जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाका काफी कठिन है, इस वजह से ऑपरेशन करने में दिक्कत आ रही हैं। जंगल में बड़ी ही मुस्तैदी से ऑपरेशन को अंजाम देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले के इस मनिगाह इलाके में इस ऑपरेशन के दौरान आतंकी करीब चार बार विभिन्न जगहों पर चकमा देकर फरार होने में कामयाब हुए हैं।
14 नवंबर को हुई एक मुठभेड़ में इसी इलाके में सेना के कर्नल संतोष महादिक शहीद हुए थे। आखिरी खबरें मिलने तक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी था।