फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search continues for Dhangri attack terrorists, operation Kishtwar and Doda along with Rajori

जम्मू-कश्मीर: ढांगरी हमले में शामिल आतंकियों की तलाश जारी, राजोरी के साथ किश्तवाड़ और डोडा में भी ऑपरेशन

Mon, 09 Jan 2023 02:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 02:14 AM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ढांगरी गांव के सामूहिक हत्याकांड में शामिल हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। यह अभियान पूरे जिले में चल रहा है। राजोेरी के दर्जन भर गांवों की घेराबंदी की गई है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमें इन इलाकों में अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन
Search continues for Dhangri attack terrorists, operation Kishtwar and Doda along with Rajori
किश्तवाड़ में तलाशी अभियान के दौरान सैन्यबल - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी जिले के ढांगरी में एक और दो जनवरी को हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन राजोरी के बाद अब किश्तवाड़ और डोडा जिले में भी चलाया जा रहा है। दहशतगर्दों की तलाश में सेना और पुलिस की टीमें इन जिलों के गांवों का चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं।

विज्ञापन


तलाशी अभियान का नेतृत्व पुलिस के जीओ रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। शक के घेरे में आए संदिग्ध लोगों से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को हिरासत में लिए गए संदिग्धोें से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। राजोरी में लगातार सातवें दिन भी रविवार को पुलिस और सेना ने एक दर्जन से अधिक गांवों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ढांगरी गांव के सामूहिक हत्याकांड में शामिल हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। यह अभियान पूरे जिले में चल रहा है। राजोेरी के दर्जन भर गांवों की घेराबंदी की गई है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीमें इन इलाकों में अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गांव सात पुलिस थानों के क्षेत्रीय अधिकार में आते हैं, जिनमें कंडी, बुद्धल, कालाकोट, नौशेरा, धर्मसाल और राजोेरी शामिल हैं। इसी बीच उचित काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) योजना के तहत जिले में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

जम्मू संभाग के अन्य जिलों के अधिकारियों को भी राजोेरी जिले में तैनात कर दिया गया है। सीमावर्ती जिले के लिए सरकार द्वारा भेजी गई सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियां पहले से ही क्षेत्रों में पहुंच चुकी हैं। उन्हें उग्रवाद विरोधी अभियानों और अल्पसंख्यक आबादी की सुरक्षा के लिए काम पर रखा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ की 18 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती एक प्रमुख कदम है और बलों की अतिरिक्त जनशक्ति अभियानों में सहायता करेगी, जिससे सीआई ऑपरेशन को तेज करने में मदद मिलेगी। 

बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चल रहा है। ढांगरी के हमलावरों की तलाश जारी है। सरकार द्वारा भेजे गए सीआरपीएफ के अतिरिक्त जवानों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। सीआई ऑपरेशन के लिए तैनात हैं। जल्द ही ढांगरी सामूहिक हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों को और इनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। & मोहम्मद असलम, एसएसपी, राजोरी

सेना ने किश्तवाड़-डोडा में आतंकी मददगारों के साथ अन्य घर खंगाले

ढांगरी हमले और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रविवार को किश्तवाड़ में सेना ने आतंकी मददगारों और अन्य लोगों के घरों को खंगाला। आतंकियों के छिपे होने की आशंका पर यह तलाशी अभियान चलाया गया। जिले में चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान तैनात हैं।

हर नाके पर सुरक्षा बल आतंक के खिलाफ अभियान चलाने में जुटे हैं। किश्तवाड़ में जैश के कुछ आतंकी सरगनाओं का यहां से नाता बताया जा रहा है। रविवार सुबह किश्तवाड़ जिले के पुछाल के निचले हिस्से में कई घरों की सेना ने तलाशी ली।



जिला डोडा के ठाठरी इलाके के फख्सू गांव आगिद में आतंकी मददगारों के घरों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों के पनाहगारों और उनके सुरक्षित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद आतंक के खिलाफ अभियान ने जोर पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed