{"_id":"629e488597e7ab3b6d791b16","slug":"scorching-heat-in-jammu-division-moderate-rain-likely-in-parts-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू संभाग में भीषण गर्मी, कश्मीर के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू संभाग में भीषण गर्मी, कश्मीर के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना
Tue, 07 Jun 2022 01:23 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:23 AM IST
सार
जम्मू में दिन की शुरुआत गर्म हवा के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। इससे हर कोई बेहाल रहा। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी से बचने की जुगत करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। राजधानी जम्मू में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। आसमान से बरस रही आग से सोमवार को जम्मू में चार साल बाद अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री के साथ सबसे अधिक तपिश रही। इससे पहले 5 जून 2017 को जम्मू में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इसी तरह बटोत में चार, कटड़ा और भद्रवाह में तीन-तीन साल बाद जून में अब तक सबसे अधिक गर्मी पड़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू में आगामी 10 जून तक गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार की शुरुआत गर्म हवा के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। इससे हर कोई बेहाल रहा। कई जगह तारकोल भी पिघल रहा है। छतों पर रखी टंकियों से घरों के भीतर गर्म पानी आ रहा है। दोपहर के समय बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब है।
विज्ञापन
आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने से पारा नए रिकार्ड बना सकता है। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमूमन ठंडा रहने वाले बटोत में भी सोमवार को चार साल बाद भीषण गर्मी महसूस की गई।
यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले 4 जून 2017 को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह भद्रवाह में तीन साल बाद सबसे अधिक गर्मी पड़ी है।
यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 14 जून 2018 को दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तीन साल बाद दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां दिन का अधिकतम तापमान 13 जून 2018 को 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।