फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   scientific inquiry will be naved's clothing

पाक आतंकी नावेद के कपड़ों का होगा डीएनए टेस्ट

Sat, 28 Nov 2015 06:33 PM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
scientific inquiry will  be naved's clothing

उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब के कपड़ों की भी साइंटिफिक जांच होगी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने हमले के आरोप में गिरफ्तार फैयाज अहमद इट्टू उर्फ फैयाज वेल्डर के निवास से आतंकी नावेद और मोहम्मद नोमान (मुठभेड़ में ढेर) के कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन


नावेद ने उन कपड़ों में से अपने कपड़ों की पहचान की और बाकायदा उसे पहना कर उसकी पुष्टि की गई। बताया जाता है कि उन कपड़ों और नावेद द्वारा हाल में उपयोग किए गए कपड़ों की डीएनए जांच की जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन कपड़ों का उपयोग नावेद ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नावेद ने फैयाज वेल्डर के घर में शरण ली थी

scientific inquiry will  be naved's clothing

साइंटिफिक जांच में यदि यह स्पष्ट हो जाता है तो फैयाज अहमद इट्टू इस मामले की जांच में मुख्य कड़ी बन जाएगा। बताया जाता है कि पीओके के रास्ते घुसपैठ करने के बाद नावेद और नोमान ने कुछ दिन फैयाज वेल्डर के घर में शरण ली थी, जहां से उनके कपड़े बरामद हुए हैं।

वहीं पर आतंकी हमले की योजना तैयार की गई थी। इस हमले में शामिल एक अन्य ड्राइवर फैयाज अहमद इट्टू उर्फ सेठा अभी भी फरार है।

उधर, नावेद सहित गिरफ्तार सभी छह आतंकियों (शौकत अहमद भट, खुर्शीद अहमद भट, शाबजार अहमद भट,  फैयाज अहमद इट्टू और खुर्शीद अहमद भट) को एनआईए की विशेष अदालत के जज वाईपी कोतवाल के समक्ष पेश किया गया।

एनआईए के आवेदन पर उन्हें 14 दिनों के लिए फिर न्यायिक हिरासत में कोट भलवाल जेल भेज दिया गया। इस दौरान आतंकी शाबजार को उसके परिवार वालों से मिलवाने की इजाजत भी अदालत ने दी। साथ ही एक अन्य आतंकी के आग्रह पर उसके परिवार वालों से उसकी फोन पर बातचीत करवाने को कहा।

अब नावेद ने की इस चीज की मांग

scientific inquiry will  be naved's clothing

हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए आतंकी मोहम्मद नावेद ने जज से कहा कि उसे काल कोठरी में बंद रखा जाता है। दिन में सिर्फ दो घंटे बाहर निकलने की इजाजत दी जाती है। ठंड बढ़ गई है और उसे धूप में बैठने की इजाजत दी जाए।

इस पर एनआईए के सीनियर पीपी ने कहा कि जेल में नावेद की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है और उसे सुरक्षा के बीच दो घंटे बाहर निकाला जाता है। इसलिए उसे ज्यादा देर तक बाहर नहीं रखा जा सकता।

इस दौरान जज के पूछे जाने पर उसने कहा कि जेल में उसे गर्म कपड़े मुहैया करवाए गए हैं। पिछली पेशी में नावेद ने जज से गर्म कपड़े मुहैया करवाने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed