फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Schools with more than 80 students in Jammu and Kashmir will have two teachers on each subject

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 80 से ज्यादा छात्रों वाले स्कूलों में हर विषय पर होंगे दो-दो शिक्षक

Sun, 05 Dec 2021 04:50 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 Dec 2021 04:50 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की लगातार कोशिश कर रहा है। इसके लिए 80 से ज्यादा छात्रों वाले स्कूलों में हर विषय पर दो शिक्षकों को तैनात करने की योजना है। 
 

विज्ञापन
Schools with more than 80 students in Jammu and Kashmir will have two teachers on each subject
jammu school reopen - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्यालय में 80 से ज्यादा विद्यार्थी होने पर हर विषय के लिए दो-दो शिक्षक तैनात होंगे। कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों के विलय की प्रक्रिया के साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों का युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) करने जा रहा है। प्रति विषय दो शिक्षकों की तैनाती होने से विद्यार्थियों को विषय पढ़ाने में मदद होगी। ऐसे में विद्यार्थी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए भी बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग इसी माह दिसंबर अंत तक 2000 स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी कर रहा है। इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों के साथ एनुअल ट्रांसफर ड्राइव (एडीटी) के तहत स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों को विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग स्कूलों में विशेषकर हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विषयवार शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या सहित अन्य सूची तैयार कर रहा है। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है वहां रेशनलाइजेशन के तहत संबंधित विषय के शिक्षकों की प्रति नियुक्ति की जाएगी। प्रस्तावित तैनाती में इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि प्रति 40 विद्यार्थी एक शिक्षक के अनुपात को बड़ी कक्षाओं में भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में 900 शिक्षक सरप्लस
गृह जिलों और शहर में सरप्लस शिक्षक विभाग के लिए बड़ी चुनौती हैं। राजनीतिक प्रभाव के चलते ऐसे शिक्षक लंबे समय से शहरों में डटे हुए हैं। विभाग रेशनेलाइजेशन कर इन शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात करेगा। जम्मू जिले में ही 900 के करीब सरप्लस शिक्षक हैं।  

 

विभाग बड़े स्तर पर रेशनलाइजेशन करेगा और 80 विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में दो-दो शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। कई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम है और शिक्षक ज्यादा हैं, उन्हें मर्ज करने की योजना है। 
- बीके सिंह, प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed