फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir: हंसते-खिलते चेहरे फिर पहुंचे स्कूल, दो महीने की सर्दी की छुट्टियों के बाद खुले विद्यालय

Wed, 01 Mar 2023 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 01 Mar 2023 11:52 AM IST
सार

घाटी में दो महीने से अधिक की लंबी सर्दी की छुट्टियों के बाद बुधवार को फिर स्कूल खुले हैं। इस दौरान छात्र अपने सहपाठियों से मिलकर खुश नजर आए। कई हंसते-खिलखिलाते, तो कई एक-दूसरे से मस्ती करते हुए स्कूल की तरफ बढ़े।

विज्ञापन
Schools reopen In Kashmir After Over three Months Winter Vacation
घाटी में स्कल हुए फिर शुरू - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में बुधवार की सुबह अधिक चहल-पहल नजर आई। हर सड़क पर पीली गाड़ियां, गले में आईडी कार्ड, कंधे पर बैग टांगे रंग-बिरंगी वर्दियों में सजे विद्यार्थी दिखे। कुछ दोस्तों के साथ, तो कुछ माता पिता के साथ छात्र स्कूल पहुंचे। दरअसल, बुधवार को घाटी में दो महीने से अधिक की लंबी सर्दी की छुट्टियों के बाद फिर स्कूल खुले हैं।

 
Schools reopen In Kashmir After Over three Months Winter Vacation
कश्मीर में स्कूल फिर खुले - फोटो : बासित जरगर

इस दौरान छात्र अपने सहपाठियों से मिलकर खुश नजर आए। कई हंसते-खिलखिलाते, तो कई एक-दूसरे से मस्ती करते हुए स्कूल की तरफ बढ़े। वहीं, कुछ विद्यार्थी अभी और अधिक छुट्टियों की कामना भी कर रहे थे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई है और उन्हें फिर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।

Schools reopen In Kashmir After Over three Months Winter Vacation
School Reopen in Kashmir - फोटो : बासित जरगर
स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को श्रीनगर शहर में स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव ने कहा कि श्रीनगर शहर में मार्च से सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल के समय में बदलाव के लिए विभाग की मंजूरी देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Schools reopen In Kashmir After Over three Months Winter Vacation
School Reopen in Kashmir - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर संभाग में स्कूल दो महीने से अधिक के शीतकालीन अवकाश के बाद मार्च एक से पढ़ाई फिर से शुरू हुए हैं।


 
विज्ञापन
Schools reopen In Kashmir After Over three Months Winter Vacation
School Reopen in Kashmir - फोटो : बासित जरगर

कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक शीतकालीन छुट्टियां थीं।  छठी से 8वीं कक्षा को 12 दिसंबर से और 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 19 दिसंबर से एक मार्च तक सर्दी की छुट्टियां दी गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed