{"_id":"5aa419944f1c1bb7758b4ac1","slug":"schools-of-kashmir-valle-reopen-after-three-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: तीन महीने बाद फिर खुले घाटी के स्कूल, बच्चों के चेहरों पर दिखी मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: तीन महीने बाद फिर खुले घाटी के स्कूल, बच्चों के चेहरों पर दिखी मुस्कान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
jammu
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी घाटी में सर्दियों की करीब तीन महीने की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल गए हैं। वहीं, शोपियां में गत रविवार को हुई घटना के बाद पांच दिन और बंद रखने के प्रशासन ने निर्देश दिए थे। श्रीनगर समेत घाटी के सभी जिलों में शनिवार को स्कूली बच्चों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान खिली दिखाई दी।
विज्ञापन
करीब तीन महीने की सर्दियों की छुट्टियों के बाद बच्चे अपने कंधों पर बसते लिए स्कूल की ओर रवाना हुए और उनमें अपने दोस्तों से मिलने की एक अलग ही उमंग दिखाई दे रही थी। इन बच्चों का कहना था कि आज वह काफी खुश हैं कि काफी समय के बाद अपने दोस्तों और अध्यापकों से मिलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि घाटी में हालात ठीक रहेंगे ताकि उनकी पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। घाटी में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को 3 दिसंबर, जबकि हायर सेकेंडरी स्कूलों को 19 दिसंबर से छुट्टियां कर दीगई थीं।
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल 26 फरवरी से खोल दिए गए थे और बाकी के स्कूल 5 मार्च से खोले जाने थे। लेकिन शोपियां में गत रविवार को हुई घटना के बाद प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया था।