फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Schools and colleges to remain closed till 31 in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः स्कूल-कॉलेज 31 तक बंद रहेंगे, 15 से खुलेंगे सिनेमा और कोचिंग सेंटर

Fri, 09 Oct 2020 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Oct 2020 02:24 AM IST
सार

  • बार आज से खुल जाएंगे, दूसरे राज्यों से रेल, विमान, सड़क से जम्मू-कश्मीर आने वालों के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी

विज्ञापन
Schools and colleges to remain closed till 31 in jammu kashmir
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अनलॉक 5.0 के तहत स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षा संस्थानों को फिलहाल खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। यह संस्थान 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे। 15 अक्तूबर से प्रभावी नई व्यवस्था के तहत कोचिंग सेंटर, सिनेमा हॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इस बीच बार खोलने के लिए नौ अक्तूबर से अनुमति दे दी गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में हवाई, रेल और सड़क मार्ग से दाखिल होने वालों के लिए कोरोना टेस्टिंग पहले की तरह अनिवार्य रहेगी। प्रदेश में अब कोई भी जिला रेड जोन नहीं है, लिहाजा किसी भी तरह की आवाजाही के लिए अब पास की जरूरत नहीं होगी।  
विज्ञापन


सार्वजनिक उपस्थिति वाले हॉल जैसे बंद स्थानों पर क्षमता से पचास फीसदी और अधिकतम 200 लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। खेल परिसरों में अब दर्शक भी जा सकेंगे। शिक्षा संस्थानों को बंद रखा गया है लेकिन शिक्षण व गैर शिक्षण स्टाफ की 50 फीसदी हाजिरी रहेगी। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी कंटेनमेंट जोन से बाहर के स्कूलों में स्वेच्छा से मार्गदर्शन के लिए आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल और उद्यमी प्रशिक्षण भी दिया जा सकेगा। कंटेनमेंट जोन के बाहर 15 अक्तूबर से व्यापार प्रदर्शनी की अनुमति होगी। खिलाड़ियों के लिए 15 अक्तूबर से स्वीमिंग पूल खुलेंगे। 65 साल से ज्यादा आयु के लोगों, गर्भस्थ और दस साल से कम आयु के बच्चों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। 


स्वास्थ्य संबंधी समस्या मामले ही अपवाद होंगे। जिला उपायुक्त अब स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगे। ऐसा करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की प्रदेश कार्यकारी कमेटी से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed