{"_id":"6209ea144dc0167f062d4a2d","slug":"schools-and-colleges-open-in-jammu-and-kashmir-attendance-was-low-on-the-first-day-night-curfew-ended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona update: जम्मू कश्मीर में स्कूल-कॉलेज खुले, पहले दिन छात्र-छात्राओं की कम रही उपस्थिति, रात्रिकालीन कर्फ्यू किया गया खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona update: जम्मू कश्मीर में स्कूल-कॉलेज खुले, पहले दिन छात्र-छात्राओं की कम रही उपस्थिति, रात्रिकालीन कर्फ्यू किया गया खत्म
Mon, 14 Feb 2022 11:07 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:07 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। इसकाे देखते हुए प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज खोल दिए हैं। नौवीं और दसवीं के छात्रों को टीकारोधी प्रमाण पत्र अपने साथ ले जाना होगा।
विज्ञापन
जम्मू में स्कूल खुलने के बाद टीके के प्रमाण पत्र लेकर पहुंची छात्राएं
- फोटो : निखिल मेहता
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना की स्थिति में लगातार हो रहे सुधार के मद्देनजर सभी जिलों से रात्रिकालीन कर्फ्यू हटा लिया गया है। अब रात 10 से सुबह छह बजे तक गैर जरूरी आवाजाही पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होगा। इसके साथ ही कक्षा नौवीं से ऊपर के सभी स्कूल-कॉलेज व तकनीकी संस्थानों को भी सोमवार से खोल दिए गए हैं। नौवीं से नीचे के स्कूल 21 फरवरी से खुलेंगे। कोरोना उपयुक्त व्यवहार का स्कूल प्रबंधन को हर हाल में पालन सुनिश्चित कराना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
जम्मू कश्मीर में खुले स्कूल
- फोटो : निखिल मेहता
प्रदेश में सोमवार से पढ़ाई ऑफ लाइन हो गई। सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, पॉलीटेक्निक, आईटीआई के अलावा नौवीं से बारहवीं तक के स्कूलों को कोरोना उपयुक्त व्यवहार व निर्देशावली का पालन करते हुए खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
जूनियर कक्षाओं को भी 21 फरवरी से चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया गया है। विंटर जोन के स्कूलों में इस समय सर्दी की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में ये स्कूल 28 फरवरी के बाद खुलेंगे। इंजीनियरिंग, नागरिक सेवा व नीट आदि के कोचिंग सेंटरों को भी ऑफलाइन माध्यम से निर्देशावली का पालन करते हुए कार्य करने की अनुमति दे दी गई है।
जम्मू में कोरोना जांच करना के लिए लगी कतार।
- फोटो : (फाइल) निखिल मेहता
लक्षण मिलने पर तत्काल हो टेस्टिंग
मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में रविवार को हुई आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में कोरोना परिदृश्य की वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा कर अहम फैसले लिए गए। समिति की तरफ से जारी नई निर्देशावली के तहत शिक्षण संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोरोना उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन हो और अगर किसी विद्यार्थी में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखें तो उसकी टेस्टिंग तत्काल हो ताकि संक्रमण का फैलाव न हो।

पुंछ जिले में टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : (फाइल) मुनीष शर्मा
बैंक्वेट हाल में अब 50 फीसदी लोग हो सकेंगे एकत्रित
बैंक्वेट हाल में अधिकतम 50 फीसदी लोगों के एकत्रित होने की अनुमति दी गई है। पहले यह सीमा 25 प्रतिशत तय थी। हालांकि सिनेमा हाल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोररेंट, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल आदि में पहले की तरह क्षमता से 25 फीसदी लोगों के एकत्रीकरण को मंजूरी दी गई है। रात्रि कर्फ्यू हटाने के बाद भी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिलों में कोरोना उपयुक्त व्यवहार के साथ तेज गति से टीकाकरण सुनिश्चित करें।