{"_id":"98c01ab63ae653670ff3d53fa8910f63","slug":"schools-and-border-area-under-high-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले की साजिश, स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले की साजिश, स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाई
भूपेंद्र सिंह भाटिया/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे से पहले स्कूलों, बस्तियों और सैन्य शिविरों पर आतंकी हमले की आशंका के बाद सुरक्षा को और पुख्ता बना दिया गया है। सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए व्यापक योजना भी बनाई गई है। यह कहना है पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार का।
विज्ञापन
के राजेंद्रा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि सेना को आतंकी हमले संबंधी इनपुट मिलने के बाद आईबी (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) और एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाते हुए थ्री लेयर सिक्योरिटी के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भी सभी सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियां अहम सूचनाओं एवं जानकारियों का बहुत तेजी से आदान-प्रदान कर रहीं हैं ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों में भी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
राजेंद्रा ने कहा कि स्कूलों और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है और किसी भी सूरत में आतंकी मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।