फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   school open

एक साल बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थी, तिलक लगाकर स्वागत

विज्ञापन
school open
जम्मू। जम्मू संभाग के स्कूलों में एक साल बाद फिर रौनक लौट आई। कोरोना संक्रमण में गिरावट और पाबंदियां हटने के बाद सोमवार से नौवीं से 12 कक्षा तक स्कूल खुल गए। जम्मू जिले के स्कूलों में पहले दिन 40 फीसदी छात्र पहुंचे। सभी छात्र मास्क लगाकर और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लेकर पहुंचे थे। छात्रों का स्कूल प्रबंधन की ओर से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने से छात्रों के चेहरों पर अलग ही चमक दिख रही थी। दोस्तों से मिलकर बहुत खुश थे। बता दें, नौवीं और 11वीं कक्षा के स्कूल करीब एक साल बाद खुल रहे हैं, जबकि 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चे करीब दो माह बाद स्कूल आए हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों को प्रवेश थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दिया गया। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए टीमें भी गठित की गई हैं, जो छात्रों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक कर रही हैं और सामाजिक दूरी का पालन करवा रही हैं। हालांकि स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा भी हुई, जिसमें सामाजिक दूरी का पालन किया गया। ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने पर बच्चों ने भी खुशी जताई। सरकारी स्कूल मुबारक मंडी में संक्रमण को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की है। बच्चों को हैंड सैनिटाइजर के साथ मास्क भी उपलब्ध कराए गए। स्कूल में प्रवेश और छुट्टी के समय भीड़ न हो इसके लिए छोटे-छोटे समूह में बच्चों आने-जाने दिया गया।
जिलें के सरकारी स्कूलों में 34 सौ के करीब बच्चे पहुंचे। मंगलवार से बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सोमवार को स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाया गया। आगे भी ऐसी ही व्यवस्था रहेगी।

-सूरज सिंह राठौड़, मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू
छात्र बोले-इतने समय बाद स्कूल आना सुखद अहसास
शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र गौरव गुप्ता ने कहा कि इतने समय बाद स्कूल आना एक सुखद अहसास है। उन्होंने कहा कि 2021 फरवरी में नौवीं कक्षा के बच्चों को स्कूल बुलाया गया था, जिसके बाद कोविड के मामले में बढ़ोतरी से शैक्षणिक गतिविधियों को ऑनलाइन मोड पर कर दिया गया था। दोस्तों के साथ दोबारा क्लास रूम में बैठ कर पढ़ाई करना काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक शिक्षा का विकल्प ऑनलाइन शिक्षा नहीं हो सकती है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्था की है। मुख्य प्रवेश द्वारा पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed