{"_id":"6223c5f8b09805707b27e401","slug":"school-jammu-city-news-jmu2551387190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स हाई स्कूल गोल गुजराल की बदहाल इमारत की जगह बनेंगे 16 कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स हाई स्कूल गोल गुजराल की बदहाल इमारत की जगह बनेंगे 16 कमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। गर्ल्स हाई स्कूल गोल गुजराल की बदहाल इमारत की जगह 16 कमरे बनाए जाएंगे। यह घोषणा स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव बीके सिंह ने हायर सेेकेंडरी स्कूल के दौर के दौरान संबंधित स्कूल प्रबंधन से बैठक के दौरान की। उन्होंने बताया कि कमरों के निर्माण से बच्चों और स्टॉफ को लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव ने निदेशक डॉ. रविशंकर शर्मा और सीईओ सूरज सिंह राठौर के साथ शनिवार को गवर्नमेंट ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल गोल गुजराल का दौरा किया। इस मौके पर समग्र शिक्षा के तहत नवनिर्मित आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, कंप्यूटर रूम वॉलीबाल कोर्ट का उद्घाटन किया।
मुख्य सचिव ने एनईईटी और जेईई (आईआईटी) परीक्षा के लिए संबंधित शैक्षणिक संकाय के साथ जम्मू संभाग के छात्रों के लिए सुपर 100 कोचिंग के लिए संस्थान के रिमॉडलिंग की घोषणा की। इसमें जीबीएचएसएस गोल गुजराल जम्मू के 10 छात्र शामिल होंगे। उन्होंने पुराने ब्लॉक को तोड़कर आठ नए कमरों को बनाने की भी घोषणा की। इसके बाद गर्ल्स हाई स्कूल की बहाल इमारत का भी निरीक्षण किया और प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों के साथ मंथन किया। उन्होंने स्कूल के असुरक्षित भवन के बारे में चर्चा की और उसे तोड़कर 16 नए कमरे बनाने की घोषणा की। मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए उनकी बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सतिंदर सिंह, पृथ्वीपाल सिंह राजू, नरिंदर पाल सिंह, राजिंदर सिंह, दर्शन सिंह, इकबाल सिंह, नायब सरपंच कुलदीप सिंह काकू, अमृत पाल सिंह, पंच सुरेंद्र सिंह, जगजीत कौर व कुलबीर सिंह उपस्थित रहे।