फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   school headmaster sought helicopters

हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचने के लिए मांगा हेलीकाप्टर!

Sat, 15 Nov 2014 07:38 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
school headmaster sought helicopters

शिक्षा विभाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास शनिवार को एक पत्र पहुंचा, जिसे पढ़कर हड़कंप मच गया। पत्र में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने अपने स्कूल के स्टाफ और खुद की सुविधा के लिए हेलीकाप्टर की मांग कर डाली। इसमें तर्क दिया गया था कि स्कूल काफी दूर है, यहां स्टाफ का पहुंचना बहुत मुश्किल होता है।

विज्ञापन


इसलिए दो हेलीकाप्टर मुहैया कराए जाएं, ताकि एक हेडमास्टर इस्तेमाल कर सकें और दूसरा स्कूल का स्टाफ। जांच करने के बाद पता चला कि हेडमास्टर का लेटर हेड का पेज चुरा कर किसी ने शरारत की है। बहरहाल, इसे गंभीर घटना मान कर विभाग ने पुलिस कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


घटना रियासी जिले की है। जिले के चिंकाह जोन के अधीन आने वाले सरसुदंवा स्कूल के हेडमास्टर के लेटर हेड पर लिख कर सीईओ के पास पहुंचे इस पत्र ने हड़कंप मचा दिया। दिनभर इसे लेकर विभाग के कार्यालय में बैठकें होती रहीं। रियासी के सीईओ अशोक कुमार ने बताया कि उनके पास सरसुदंवा सरकारी हाई स्कूल के हेडमास्टर के लेटर हेड के पेज पर लिखा हुआ एक पत्र मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़‌िए, क्या ल‌िखा था पत्र में

school headmaster sought helicopters

इसमें लिखा गया है कि उन्हें दो हेलीकाप्टर की आवश्यकता है। लेटर पर बाकायदा लेटर नंबर एचएसएस/198 नंबर लिखा गया है और हेडमास्टर की मुहर के साथ हस्ताक्षर भी हैं। तर्क दिया गया कि स्कूल काफी दूर है, यहां पहुंचना बहुत मुश्किल होता है।

इसलिए दो हेलीकाप्टर मुहैया कराए जाएं। एक शिक्षकों के लिए और एक खुद हेडमास्टर ने अपने लिए मांगा। अशोक कुमार ने कहा कि इसके बाद तुरंत हेडमास्टर धनी राम से बात की गई। जिन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

हेडमास्टर धनी राम का कहना है कि उनके लेटर हेड का पेज किसी ने चुरा कर यह किया है। इसकी जांच के लिए सीईओ ने चिंकाह के जेडईओ की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें जेडईओ और स्कूल के हेडमास्टर शामिल हैं।

सीईओ का कहना है कि हेडमास्टर को यह भी कहा गया है कि इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करें। गठित कमेटी भी इस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed