{"_id":"fa759670542d2d630c0e38e73cf6b2c2","slug":"school-administration-and-parents-argue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में बहस
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर/अरनिया
Updated Fri, 27 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखिला का समय आते ही निजी शिक्षण संस्थानों में प्रबंधन की मनमानी बढ़ती जा रही है। अरनिया के एक निजी स्कूल में वीरवार को अभिभावकों का स्कूल प्रबंधन के साथ तू-तू मैं-मैं हो गई। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल के भीतर ही किताब और कॉपी लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कॉपी नहीं लेने पर बच्चों को टीसी देने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर चंगिया के सरपंच डॉ. रघुवीर सिंह, चक्क माजरा के सरपंच भारत भूषण कुंडल और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से बात करने पहुंचे, लेकिन स्कूल प्रबंधक या किसी स्टाफ ने बात करने से इनकार कर दिया। उसके बाद लोगों ने जेडईओ को सूचित किया। जेडईओ देवराज मौके पर पहुंचे, उन्हें भी स्कूल प्रशासन ने गेट पर काफी देर तक खड़ा रखा।
विज्ञापन
केवल जेडईओ को स्कूल कैंप के अंदर बुलाया गया। अभिभावकों का आरोप था कि जिस कॉपी की कीमत बाहर 20 रुपये है, वह स्कूल के अंदर 30 रुपये में बेची जा रही है। विरोध पर बच्चों को निकालने की धमकी दी जाती है। इस बाबत पूछे जाने पर विधायक बिश्नाह डॉ. कमल अरोड़ा ने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षण संस्थान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन