फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   scholorship

75 मेधावी छात्राओं को स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए मिलेगी एक-एक लाख छात्रवृत्ति

विज्ञापन
scholorship
जम्मू। समाज के वंचित वर्गों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मिशन यूथ की तरफ से एलजी सुपर-75 छात्रवृत्ति योजना शुरू कर दी गई है। छात्रवृत्ति के तहत 75 छात्राओं को स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति के रूप में एक लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। इसके तहत छात्राओं से आवदेन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि दो अगस्त है। मिशन यूथ को योजना शुरू करने के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल गई है। इस संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मिशन यूथ के सीईओ और जनजाति मामले विभाग के सचिव डॉ. शहीद इकाबल चौधरी ने कहा कि छात्रवृत्ति समाज के वंचित वर्गों की मेधावी छात्राओं को दी जाएगी। किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने पर उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदकों की स्क्रीनिंग की जाएगी और फिर कट ऑफ जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

---
आतंकवाद प्रभावित छात्राओं के लिए 10 प्रतिशत छात्रवृत्ति कोटा
मिशन यूथ ने अधिसूचित किया है कि 10 प्रतिशत छात्रवृत्ति कोटा उन छात्राओं के लिए आरक्षित किया गया है, जिन्होंने आतंकी घटनाओं माता-पिता या परिवार के किसी भी मुख्य सदस्य को खो दिया है। इसके अलावा, परिवार की आय को आधार नहीं मनाते हुए 40 फीसदी या उससे अधिक की शारीरिक विकलांगता वाली विकलांग छात्राओं के लिए 4% छात्रवृत्ति आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छात्रवृत्ति के लिए पात्रता मापदंड
एलजी- 75 छात्रवृत्ति के लिए पात्रता मापदंड में आवेदक की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। वह डोमिसाइल धारक होना चाहिए और गरीबी रेखा से नीचे या बीपीएल श्रेणी से संबंधित हो। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मिशन यूथ पोटर्ल http://www.jkyouthportal.in. पर कर सकते हैं। मिशन यूथ में ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी ताबिश सलीम को छात्रवृत्ति योजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed