फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   scheme

आज विद्यार्थी जानेंगे प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के बारे में

विज्ञापन
scheme
जम्मू। निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री विशेष स्कालरशिप योजना के बारे में बताने और इससे संबंधित कई सवालों का जवाब देने के लिए मंगलवार को वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इस वेबिनार में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी, अभिभावक, हायर सेकेंडरी स्कूलों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से जूम ऐप पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग अनुराधा गुप्ता मुख्य अतिथि, एआईसीटीई के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कंस्लटेंट प्रो. अजीत अंगराल वक्ता और हेड काउंसलिंग सैल रोमेश शर्मा में मौजूद होंगे।
विज्ञापन

इस स्कीम के तहत जम्मू-कश्मीर के युवाओं को देश के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का मौका मिलता है। इसी के साथ युवाओं को पढ़ाई और हॉस्टलों में ठहरने, खाने पीने के लिए पैसे मिलते है। जम्मू-कश्मीर के युवाओं को बढ़ी संख्या में प्रोफेशनल और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। वहीं कई कोर्सों, इंजीनियरिंग और मेडिकल के कोर्सों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। यह स्कॉलरशिप आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन द्वारा दी जाती है। इस सकॉलरशिप में केवल इस अकादमिक सत्र और पिछले अकादमिक सत्र में बारहवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

स्कॉलरशिप के लिए क्या है जरूरी
स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जम्मू कश्मीर का मूल नागरिक होना और जम्मू कश्मीर में स्थित स्कूलों में बारहवीं कक्षा पास होना जरुरी है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद युवाओं को अपने असली दस्तावेजों की जांच निर्धारित सेंटरों में करवानी है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 44 सेंटर बनाए है। यह सेंटर डिग्री कालेजों में बनाए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed