{"_id":"ad27fd1d2b07f230ada13ae306fdca21","slug":"schedule-of-sports-championship-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेंसिंग और आर्चरी में जोश दिखाएंगे युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेंसिंग और आर्चरी में जोश दिखाएंगे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 24 Aug 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारीरिक शिक्षा विभाग, विवि जम्मू की ओर से सोमवार से टेबल टेनिस (पुरुष और महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बार फेंसिंग और आर्चरी दो नये खेल भी शामिल किए गए हैं। स्नातक पहले वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते पहले चरण में सभी प्रतियोगिताएं अक्तूबर माह में संपन्न की जाएंगी। इसी तरह दूसरे चरण में फरवरी, 2015 में प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी।
विज्ञापन
सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर और अप्रैल में आयोजित की जा रही हैं। अंतर कालेज स्पर्धाओं में 25-29 अगस्त को टेबल टेनिस (पुरुष और महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा 1 से 4 सितंबर से, 1 से 5 सितंबर से हैंडबाल (पुरुष और महिला), 8 से 12 सितंबर से बास्केटबाल (पुरुष), 8 से 12 सितंबर से खो-खो (पुरुष), 8 से 12 सितंबर से बैडमिंटन (पुरुष और महिला) का आयोजन होगा।
विज्ञापन
10 से 12 सितंबर से स्वीमिंग (पुरुष और महिला), 10 से 12 सितंबर से फुटबाल, 10 से 11 सितंबर से जूडो (पुरुष और महिला), 15 से 17 सितंबर तक बास्केटबाल (महिला), 15 से 19 सितंबर तक खो-खो (महिला), 16 से 17 सितंबर से रेसलिंग (पुरुष), 18 सितंबर को रेसलिंग (महिला), 16-17 सितंबर से क्रास कंट्री (पुरुष और महिला), 22 से 26 सितंबर से वालीबाल (पुरुष), 22 से 26 सितंबर से हाकी (पुरुष और महिला) का आयोजन होगा।
विज्ञापन
22 से 26 सितंबर से कबड्डी (महिला), 13 से 17 अक्तूबर को फुटबाल (पुरुष), 13 से 16 अक्तूबर को वालीबाल (महिला), 13-16 अक्तूबर को आर्चरी (पुरुष और महिला), 13 से 16 अक्तूबर को टेनिस (पुरुष और महिला), 13 से 14 अक्तूबर को एथलेटिक ट्रायल, 8 से 10 अक्तूबर को बाक्सिंग (पुरुष), 8 से 12 अक्तूबर को कबड्डी (पुरुष), 8 से 10 अक्तूबर को वेट लिफ्टिंग (पुरुष), 15 जनवरी, 2015 से क्रिकेट (पुरुष) और 9 से 11 फरवरी, 2015 को क्रिकेट (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।