फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sayed Ali SHah geelani video goes viral on social media

टेरर फंडिंग केस में कार्रवाई हुई तो गिलानी बोले 'हम भारत की प्रगति और विकास चाहते हैं'

Wed, 23 Aug 2017 06:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 23 Aug 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sayed Ali SHah geelani video goes viral on social media
सैयद अली शाह ग‌िलानी - फोटो : फाइल फोटो

आखिर 14 साल बाद अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का फार्मूला समझ में आया। वाजपेयी ने वर्ष 2003 में इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत के जरिये कश्मीर विवाद सुलझाने की बात कही थी। अब गिलानी ने उसी फार्मूले से कश्मीर विवाद सुलझाने की अपील की है। 

विज्ञापन


गिलानी का यह बयान उनके पहले लिए गए स्टैंड के उलट है, क्योंकि अभी तक वह वाजपेयी के इस विचार का विरोध करते रहे हैं। गिलानी का यह वीडियो तब आया है, जब एनआईए उनके दोनों बेटों और दामाद से टेरर फंडिंग मामले में पाकिस्तान से उन्हें मिले अवैध धन के बारे में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

'हम यह मांग नहीं कर रहे कि भारत को अपने वैध क्षेत्र को छोड़ देना चाहिए'

Sayed Ali SHah geelani video goes viral on social media
Syed Ali Shah Geelani - फोटो : फाइल फोटो

अब वाजपेयी का जिक्र करते हुए गिलानी ने कहा कि कश्मीर दो देशों का अधूरा हिस्सा है और भारत और पाकिस्तान को बातचीत कर इसका हल निकालने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें गिलानी ने कहा है कि भारत को कश्मीरियों को उनके अधिकार और स्वतंत्रता देने के अधिकार का वादा पूरा करने की जरूरत है।

वह कह रहे हैं, हम यह मांग नहीं कर रहे कि भारत को अपने वैध क्षेत्र को छोड़ देना चाहिए। हम भारत की प्रगति, विकास और आजादी चाहते हैं, लेकिन उन्हें जम्मू और कश्मीर के मूल अधिकार को न नहीं कहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed