{"_id":"62169a73c5c787599212696c","slug":"save-people-jammu-city-news-jmu2544512136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे की मशक्कत के बाद तवी से निकाले तीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे की मशक्कत के बाद तवी से निकाले तीन लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बारिश के बाद तवी का अचानक जलस्तर बढ़ने से सिद्दड़ा क्षेत्र के रंगूड़ा में बुधवार को तीन लोग नदी में फंस गए। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चला कर पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं तीसरे पुल के पास भी कई मवेशी भी घंटों तवी में फंसे रहे। तवी के जलस्तर में दो फुट की बढ़ोतरी हुई थी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात प्रदेश सहित जम्मू में बारिश होने से तवी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। सिद्दड़ा के रंगूड़ा में रहने वाले तीन लोग किसी काम से तवी में गए थे जो अचानक पानी का बहाव बढ़ने से फंस गए। सुबह 11 बजे लोगों की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत से दोपहर बाद तीन बजे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पूछताछ कर तीनों को घर भेज दिया है। उनकी पहचान नवाब दीन और सुलेखा बीबी दोनों निवासी चकदयाला (सांबा) के रूप में हुई है। तीसरे की पहचान नहीं हुई है। एसएचओ अर्जुन सिंह ने बताया कि बारिश के चलते अचानक तवी का जलस्तर बढ़ गया था, जिस कारण नदी में गए तीनों लोग फंस गए थे। अभियान चला कर उन्हें बचा लिया गया है। उधर, तीसरे पुल के पास भी जल स्तर बढ़ने के कारण तीन मवेशी नदी में घंटों फंसे रहे। बाद में जलस्तर कम होने पर वह बाहर निकल आए हैं।