फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   satwari, accident

Jammu News: ट्रक का एक्सल टूटा, इनोवा को 100 मीटर घसीटा, दो और कारें रौंदी

विज्ञापन
satwari, accident
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अनियंत्रित ट्रक ने सतवारी में तीन वाहनों को रौंद दिया। रविवार रात करीब 3 बजे हादसा हुआ। गनीमत रही कि कारें सड़क के एक तरफ पार्क थीं। यदि हादसा दिन में होता तो जानी नुकसान हो सकता था। पुलिस का कहना है - ट्रक का चलते हुए एक्सल टूट गया। टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे में था।
पुलिस के अनुसार ट्रक (जेके02एएक्स 3769) का एक्सल टूटने से एक तरफ टायर फट गया। इसकी वजह से अनियंत्रित होकर ट्रक ने पहले सतवारी शिव मंदिर के पास सड़क पर खड़ी इनोवा (जेके02एएक्स 5085) को टक्कर मारी। इसके बाद कार (जेके02बीजी 3369) और फिर कार (जेके02एयू 2184) को रौंद दिया। सतवारी थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण एक्सल टूटना है।
विज्ञापन

इनोवा के बीच फंस गया अगला हिस्सा
सोमवार सुबह घटनास्थल पर मौजूद युवक ने बताया कि वह सोया था तभी जोर से आवाज आई। उठकर बाहर आया। देखा कि ट्रक का अगला हिस्सा इनोवा के बीच फंसा है जबकि ट्रक ने दो अन्य कारों को भी टक्कर मारी हुई है, क्योंकि इनोवा ट्रक के आगे फंसी थी इसलिए चालक भाग नहीं सका और लोगों ने उसे पकड़ लिया। ट्रक चालक नशे में था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed