फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sartaj aziz speaks to un chief, raises kashmir issue

अजीज ने फिर अलापा UN प्रमुख के सामने कश्मीर राग

Sun, 19 Oct 2014 03:36 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
sartaj aziz speaks to un chief, raises kashmir issue

कश्मीर मुद्दे को एक बार फिर से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया है। विदेश मंत्रालय ने आज जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी मामलों में प्रधानमंत्री के सलाहाकार सरताज अजीज ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की-मून से कल रात फोन पर बात की और नियंत्रण रेखा पर स्थिति के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन


अजीज ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से कहा, संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप से संकटपूर्ण स्थितियों से निपटने में इस संगठन की साख बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संयुक्तराष्ट्र को एक पक्ष के असहयोग के चलते संकोची नहीं होना चाहिए। बान को अजीज द्वारा किया गया यह फोन दरअसल कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने के पाकिस्तान के प्रयासों का ही एक हिस्सा था।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि 11 अक्टूबर को भी सरताज अजीज ने बान की मून को एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर की सुरक्षा स्थितियों के बारे में एक पत्र लिखकर इस मुद्दे को सुलझाने में वैश्विक संगठन के हस्तक्षेप की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूएन पहले भी इस मुद्दे पर मना कर चुका है

sartaj aziz speaks to un chief, raises kashmir issue

कश्मीर मुद्दे पर दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को संयुक्त राष्ट्र ने नजरअंदाज कर चुका है। यूएन ने कहा था कि भारत एवं पाकिस्तान ये आपसी व‌िवाद है। इस मुद्दे को भारत और पाक आपसी बातचीत के जर‌िए सुलझा सकते है। सरकार की ओर से जारी क‌िया गए बयान में कहा गया कि कल रात अपनी बातचीत में अजीज ने नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति की जल्द बहाली की जरूरत पर जोर दिया है।

अजीज ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को बताया, पाकिस्तान किसी भी आक्रमण को विफल करने के लिए एकजुट एवं संकल्पबद्ध है और उसने भारत के उकसावों पर पूरे संयम एवं जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रियाएं दीं हैं। भारत को एक परिपक्व और तर्कसंगत रूख अपनाने की सलाह दी जानी चाहए और अपने सशस्त्र बलों का अतार्किक प्रयोग करने से रोकना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने कहा, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने एकबार फिर नियंत्रण रेखा पर हिंसा में वृद्धि पर चिंता जताई और वहां हुई मौतों पर अफसोस जताया। उन्होंने स्थिति पर नियंत्रण एवं सभी लंबित मुद्दों को समझौतों के जरिए सुलझाने के लिए दोनों पक्षों द्वारा जरूरी कदम उठाए जाने के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed