{"_id":"6500d552cfb3bb10a204f4bc","slug":"saror-toll-plaza-yuva-rajput-sabha-jammu-news-c-10-jmu1037-201156-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरोर टोल हटाने को लेकर रणनीति तय, आज पूर्व डिप्टी सीएम को भेजा जाएगा लीगल नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरोर टोल हटाने को लेकर रणनीति तय, आज पूर्व डिप्टी सीएम को भेजा जाएगा लीगल नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। युवा राजपूत सभा ने सरोर टोल प्लाजा हटाने को लेकर मंगलवार को जागरूकता अभियान शुरू किया। अध्यक्ष विक्रम सिंह विक्की ने कठुआ तक रैली निकाली जो बिक्रम चौक ब्रिज के पास महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा से रवाना हुई। कठुआ पहुंचने पर विक्रम ने महाराजा गुलाब सिंह को श्रद्धांजलि दी और फिर मां काली मंदिर में आशीर्वाद लिया, जहां श्री श्री महंत गिरी महाराज ने कहा कि साधु समाज हमेशा वाईआरएस के साथ है। राम लीला मैदान कठुआ में विक्रम ने कहा कि टोल प्लाजा के लिए वाईआरएस का रुख स्पष्ट है और वे जम्मू के कल्याण के लिए खड़े हैं। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती के भव्य समारोह के लिए सभी को निमंत्रण दिया और कहा कि यह कार्यक्रम डोगरा समुदाय के लिए गौरव का क्षण है। राजन सिंह हैप्पी पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि डोगरा समुदाय की एकता भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। यहां वरिष्ठ सदस्य रमेश सिंह, मोहन सिंह, रणजीत सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, बलबीर सिंह, मनदीप सिंह, मुकेश सिंह, सुमित सिंह, भानु प्रताप, अवतार सिंह, राजीव जम्वाल, संजय सिंह, टीनू लंगेह, मुनीश, सोनी सिंह मौजूद रहे। प्रवक्ता विशाल सिंह ने लोगों से जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए एकजुट होने की अपील की।
दूसरी ओर, सरोर टोल हटाने के लिए दोबारा आंदोलन की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने गुड़ा सलाथिया, सांबा, घगवाल, हीरानगर और कठुआ में लोगों से मुलाकात की। युवा राजपूत सभा के महासचिव विक्रम सिंह ने कहा कि सरोर टोल प्लाजा हटाने के लिए जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में आंदोलन करेंगे। लंबे समय लोग टोल हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे परेशानी बढ़ गई है। इसके अलावा उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के बयान पर कहा कि बुधवार को उन्हें लीगल नोटिस भेजा जाएगा। उनसे आरोप का सबूत मांगा जाएगा। कानूनी कार्रवाई के लिए सभी तैयार हैं।