फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sardar Patel's legacy is a benchmark of discipline and dedication: DIG

सरदार पटेल की विरासत अनुशासन और समर्पण का मानक: डीआईजी

विज्ञापन
Sardar Patel's legacy is a benchmark of discipline and dedication: DIG
आरपीएचक्यू श्रीनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबो​धित करते
श्रीनगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार को आरपीएचक्यू श्रीनगर ने कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहयोग से कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय (गांदरबल) के कांफ्रेंस हाल पीईबी-1 में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। ''आधुनिक भारत में सशक्त नेतृत्व सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत'' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी में विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

डीआईजी सीकेआर श्रीनगर राजीव पांडे ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल न केवल राष्ट्रीय एकता के निर्माता थे, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और सार्वजनिक व्यवस्था में भी दृढ़ विश्वास रखते थे। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए उनकी विरासत अनुशासन और समर्पण का खाका है। मुख्य अतिथि चीफ प्रॉक्टर एवं डीन लीगल स्टडीज प्रो. फारूक अहमद मीर ने सरदार पटेल के दृष्टिकोण की चिरस्थायी प्रासंगिकता पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. सैयद ज़हूर अहमद गिलानी, प्रो. संध्या तिवारी, प्रो. इरफान आलम, प्रो. फिरदौस अहमद सोफल और एसपी पीर ज़हूर ने भी सरदार पटेल के दृढ़ संकल्प, प्रशासनिक कौशल और राष्ट्रीय एकता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान डीएसपी मोहम्मद शफी, डीएसपी शौकत अहमद, इंस्पेक्टर सज्जाद अहमद, इंस्पेक्टर रिफत जान, इंस्पेक्टर इरफान नजीर और आरपीएचक्यू सीकेआर के फैयाज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed