फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sangharsh Samiti protests against medical college seat allocation, demonstrations in several districts includi

College controversy: एमबीबीएस सीट बंटवारे को लेकर संघर्ष समिति सड़कों पर, जम्मू सहित कई जिलों में प्रदर्शन

Sun, 30 Nov 2025 11:47 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 30 Nov 2025 11:47 AM IST
सार

जम्मू समेत कई जिलों में श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति और विभिन्न संगठनों ने एसएमवीडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों के बंटवारे के विरोध में रैली निकालकर श्राइन बोर्ड और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और उपराज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रवेश प्रक्रिया रद्द कर पारदर्शी तरीके से सीट आवंटन की मांग की।

विज्ञापन
Sangharsh Samiti protests against medical college seat allocation, demonstrations in several districts includi
रघुनाथ मंदिर चौक से रैली निकालते श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति व हिंदू संगठनों के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई) में एमबीबीएस सीटों के बंटवारे का विवाद शनिवार को जम्मू की सड़कों पर दिखा। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों ने रघुनाथ मंदिर चौक से इंदिरा चौक तक रैली निकालकर श्राइन बोर्ड और मेडिकल काॅलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


उधमपुर और रियासी, सांबा, कठुआ, राजोरी व पुंछ में भी प्रदर्शन किए गए। रैली के बाद समिति की कोर कमेटी ने मंडलायुक्त कार्यालय में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और उपराज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के संयोजक कर्नल सुखबीर सिंह मनकोटिया ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। रैली शुरू होने से पहले कर्नल मनकोटिया, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि और समिति के जिला संयोजक संजय महाजन ने रघुनाथ मंदिर में माथा टेका और आंदोलन की सफलता की प्रार्थना की।
विज्ञापन


मनकोटिया ने आरोप लगाया कि श्राइन बोर्ड की 34 एकड़ भूमि पर बने इस मेडिकल कालेज में इस वर्ष एमबीबीएस की 50 सीटों में बड़े पैमाने पर पक्षपात हुआ है। इस बार 42 सीटें विशेष समुदाय को दी गई हैं। केवल सात सीटें हिंदू और एक सीट सिख छात्र को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज पूरी तरह से हिंदू भक्तों के दान और आस्था से बना है, इसलिए प्रवेश प्रक्रिया भी उसी भाव के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय पर कदम नहीं उठाया तो संघर्ष समिति आंदोलन को और तेज करेगी। पुरुषोत्तम दधीचि ने कहा कि कटड़ा और उससे जुड़े क्षेत्र में मास और शराब पर रोक है।

ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित करना मुश्किल होगा कि मेडिकल काॅलेज में प्रवेश पाने वाले छात्र इस धार्मिक अनुशासन का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक 100 प्रतिशत सीटें हिंदू समुदाय के लिए आरक्षित नहीं की जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद रैली नारेबाजी के बीच इंदिरा चौक की ओर बढ़ी। इंदिरा चौक पर भी श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की गई। रैली में समिति से जुड़े अन्य संगठनों के सदस्य भी शामिल रहे। 

उधमपुर और रियासी में भी किया प्रदर्शन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस सीट आवंटन मामले को लेेकर श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने शनिवार शहर में रोष रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में व्यापार मंडल, चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज उधमपुर, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों और शहरवासियों ने भाग लिया। श्राइन बोर्ड चयन समिति मुर्दाबाद व हिंदुओं के साथ भेदभाव बंद करो के नारे लगाए। समिति के सदस्यों ने डीसी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। थापा चौक से मिनी सचिवालय तक रैली निकली जिस में नारे लगाए गए।

ज्ञापन में सभी सीटें हिंदू छात्रों के लिए आरक्षित करने की मांग :
रैली के बाद समिति की कोर कमेटी ने मंडलायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त नरेश कुमार को राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व एलजी के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि श्राइन बोर्ड अधिनियम, 1988 के अनुसार बोर्ड का काम मंदिर व तीर्थस्थल से जुड़े धार्मिक और लोक हितकारी कार्यों तक सीमित है इसलिए मेडिकल काॅलेज में प्रवेश नीति भी उसी भावना के अनुरूप होनी चाहिए।

मौजूदा प्रवेश प्रक्रिया को तुरंत रद्द किया जाए। 42 मुस्लिम छात्रों को हटाकर प्रवेश सूची को दोबारा बनाया जाए और सभी 50 सीटें हिंदू छात्रों के लिए आरक्षित की जाएं। जब कई संस्थान एक समुदाय को प्राथमिकता देते हैं तो वैष्णो देवी जैसे पवित्र स्थल की भावना के अनुरूप इस काॅलेज में ऐसी नीति क्यों नहीं हो सकती। 

जम्मू बंद की चेतावनी
मेडिकल काॅलेज में मुस्लिम छात्रों को अधिक सीटों पर प्रवेश देने के विरोध में मिशन स्टेट हुड ने अध्यक्ष सुनील डिंपल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। अंबफला से जानीपुर हाईकोर्ट तक रैली निकाली गई। डिंपल ने चेतावनी दी कि यदि मेडिकल काॅलेज का विवाद जल्द न सुलझाया गया तो जम्मू बंद का आह्वान करेंगे।

सांबा में भी बोला हल्ला
 कस्बे के मुख्य चौक पर शनिवार को सीटों को लेकर चल रहे विवाद को लेकर जिला संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। जिला संघर्ष समिति के प्रधान राहुल सिंह संब्याल की देखरेख में प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों से जुड़े सदस्यों ने मांग की कि सरकार इस फैसले पर जल्ट बदलाव करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed