{"_id":"6525aca592ae0778d00ab235","slug":"sangh-chief-mohan-bhagwat-on-his-stay-in-jammu-and-kashmir-since-13th-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : संघ प्रमुख मोहन भागवत 13 से जम्मू-कश्मीर के प्रवास पर, समाज उत्थान के प्रयोगों पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : संघ प्रमुख मोहन भागवत 13 से जम्मू-कश्मीर के प्रवास पर, समाज उत्थान के प्रयोगों पर करेंगे चर्चा
Wed, 11 Oct 2023 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:27 AM IST
सार
इसके लिए आरएसएस की ओर से तैयारियां तेज की गई हैं। संघ कार्य के लिए संघ के अखिल भारतीय अधिकारियों का प्रवास संपूर्ण देश में होता है।
विज्ञापन
Mohan Bhagwat
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक डा. मोहन भागवत 13 अक्तूबर से जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इसके लिए आरएसएस की ओर से तैयारियां तेज की गई हैं। संघ कार्य के लिए संघ के अखिल भारतीय अधिकारियों का प्रवास संपूर्ण देश में होता है।
विज्ञापन
प्रवास के तय शेड्यूल में सर संघचालक जम्मू कश्मीर प्रांत के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। 14 अक्तूबर को जम्मू में प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें जम्मू कश्मीर में चल रहे संघ कार्य की समीक्षा के साथ शाखाओं द्वारा किए जा रहे समाज उत्थान के प्रयोगों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
अगले दिन 15 अक्तूबर को समन्वय बैठक व कठुआ विभाग के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कठुआ स्टेडियम में रखा गया है। इसमें कठुआ, सांबा, बसोहली, बिलावर के स्वयंसेवक सहभागी होंगे। 2025 में संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, उस समय तक के संघ कार्य विस्तार लक्ष्य की भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख द्वारा कठुआ में सिर्फ संघ कार्यकर्ताओं को ही संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसमें आम जनता को जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी पारंपरिक वर्दी और अन्य साजो सम्मान के साथ संघ प्रमुख का स्वागत करेंगे। संघ कार्यकर्ताओं में संघ प्रमुख के संबोधन और उनके दौरे को लेकर खासा उत्साह है। इसमें सभी संघ कार्यकर्ताओं को सक्रियता से शामिल होने की अपील की जा रही है।