फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, soror toll plaza, hunger strike

Sarore Toll Row: उपचाराधीन दो अनशनकारी जम्मू रेफर, सांबा में लगा ट्रांसपोर्टरों का जमावड़ा

Fri, 01 Sep 2023 01:36 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 01 Sep 2023 01:36 PM IST
सार

राजपूत सभा के सदस्यों ने कहा कि ट्रांसपोर्टर देर आए दुरुस्त आए हैं। राजपूत सभा की ओर से भी ट्रांसपोर्टरों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान दवेन्द्र चौधरी ने कहा कि हम राजपूत सभा के साथ हैं।

विज्ञापन
samba, soror toll plaza, hunger strike
सांबा में भूख हड़ताल जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

तबियत बिगड़ने के बाद सांबा जिला अस्पताल में उपचाराधीन अनशनकारी एवं युवा राजपूत सभा दो सदस्यों को बेहतर उपचार के लिए वीरवार को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, जिला अस्पताल की टीम ने मौके पर जा कर अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की है। उधर, सरोर टोल प्लाजा के विरोध में युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल वीरवार को आठवें दिन भी जारी रही। इस दौरान ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और युवा राजपूत सभा की जम्मू इकाई के सदस्यों ने भूख हड़ताल स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया है। साथ ही शुक्रवार से अनिश्चितकालीन चक्का जाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


राजपूत सभा के सदस्यों ने कहा कि ट्रांसपोर्टर देर आए दुरुस्त आए हैं। राजपूत सभा की ओर से भी ट्रांसपोर्टरों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान दवेन्द्र चौधरी ने कहा कि हम राजपूत सभा के साथ हैं। अनिश्चितकालीन चक्का जाम की घोषणा की है। यदि उप राज्यपाल शासन ने कोई उचित निर्णय नहीं लिया तो चक्का जाम को बढ़ाया जा सकता है। इस मुददे पर पूरा जम्मू एकजुट हो रहा है।
विज्ञापन


इस में व्यापारियों और बार एसोसिएशन ने पहले ही समर्थन दिया है। राजपूत सभा के प्रधान विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने आम लोगों से अपील की है कि वह आगे आएं। आम लोगों के हित के लिए युवाओं ने आवाज उठाई है। डोगरा समाज को चाहिए कि वह अनशन पर बैठे सदस्यों के साथ खड़ें हों। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन के इंद्रजीत शर्मा, जम्मू कठुआ बस यूनियन के केडी सिंह, बस यूनियन के महा सचिव बलदेव सिंह, जम्मू-छंब बस यूनियन के भारत भूषण, व्यापार मंडल के तजेन्द्र सिंह, रंजु गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अजात शत्रु सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन और जांचा स्वास्थ्य

अनशन पर बैठे दो लोगो की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था, जिन्हें वीरवार को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है, जहां वह उपचाराधीन हैं। वहीं, शुक्रवार को दो और सदस्य अनशन पर बैठ गए हैं। अब चार लोगों की तबियत बिगड़ चुकी है। शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामाजिक कार्यकर्ता सुक्रीब सिंह, सरपंच रविंद्र सिंह और संदीप सिंह के स्वास्थ्य की जांच की है।


राजनीतिक दलों के लोग पहुंच रहे समर्थन देने

अन्य दिनों की तरह वीरवार को राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का युवा राजपूत सभा को समर्थन देने का सिलसिला जारी रहा है। इस दौरान कांग्रेस, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी, शिवसेना, पैंथर्स, आम आदमी पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस और डोगरा स्वाभिमान संगठन के नेता अनशन पर बैठे सदस्यों से मिले और सर्मथन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed