{"_id":"65cbf24848ba95ed51059b94","slug":"samba-political-jammu-kashmir-apni-party-samba-news-c-289-1-sjam1009-101834-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अगली सरकार अपनी पार्टी की बनेगी : बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अगली सरकार अपनी पार्टी की बनेगी : बुखारी
Wed, 14 Feb 2024 04:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार अपनी पार्टी की बनेगी। सरकार लोकसभा के साथ ही विधानसभा के भी चुनाव करवाए। यह बातें जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के संरक्षक अल्ताफ बुखारी ने सांबा में एक जनसभा में कहीं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना और विधानसभा चुनाव जरूरी हैं, ताकि स्थानीय लोग अपनी मर्जी की सरकार चुन सकें। युवा सरकारी नौकरियों के पीछे न भागें और स्वरोजगार अपनाएं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी का दामन थामा। प्रांतीय अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने भी आम लोगों को पेश आ रही समस्याओं को उजागर किया व लोगों से पार्टी को मजबूतर करने की अपील की। सभा को रमण ठप्पा ने भी संबोधित किया।