{"_id":"6924c16866f02290e1017471","slug":"samba-news-water-supply-samba-news-c-289-1-sba1003-109578-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा के कई इलाकों में सप्ताह में सिर्फ दो दिन पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा के कई इलाकों में सप्ताह में सिर्फ दो दिन पानी की सप्लाई
Tue, 25 Nov 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। शहर में पेयजल संकट दिनोंदिन गंभीर होता जा रहा है। पीएचई विभाग में तैनात अस्थायी कर्मियों की मनमानी, लापरवाही और अनियमित कार्यप्रणाली के कारण नियमित जल वितरण प्रणाली पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
हालात यह हैं कि चक मंगा रकवाल, आरजी सांबा, वार्ड-13 और औद्योगिक क्षेत्र से सटी न्यू कॉलोनी सहित कई इलाकों में लोगों को सप्ताह में मात्र दो दिन ही पानी मिल पा रहा है। इससे लोगों की दिनचर्या, घरेलू कामकाज और दैनिक आवश्यकताएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
स्थानीय निवासी राकेश सिंह, कुलभूषण सिंह, हरबंस लाल और नीटू कुमार ने बताया कि वैसे भी शहर में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई की व्यवस्था है, लेकिन अस्थायी कर्मियों की मनमानी के चलते पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है। कभी सुबह तड़के पानी छोड़ दिया जाता है तो कभी देर रात। कई बार त्योहारों और छुट्टियों के दिनों में सप्लाई पूरी तरह बंद रहती है, जिससे सप्ताह में सिर्फ एक या दो बार ही पानी मिल पाता है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। बिना किसी पूर्व सूचना के सप्लाई बंद कर देना आम बात हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को मजबूरी में टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जूनियर इंजीनियर अरुणेश कुमार ने बताया कि सभी संबंधित कर्मियों को नियमित और निर्धारित समय पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सप्लाई व्यवस्था में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।