फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, water supply line

Jammu News: पाइपलाइन टूटी, सांबा के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित

Sat, 29 Nov 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 29 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
samba news, water supply line
संचार कंपनी की केबल बिछाने का काम करते श्रमिक और खुदाई के चलते टूटी पेयजल पाइपलाइन
सांबा के कई रिहायशी इलाकों को पेयजल सप्लाई करने वाली पाइप लापरवाही के चलते तोड़ी
विज्ञापन

सांबा। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्किंग केबल बिछाने के दौरान लापरवाही से पेयजल सप्लाई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। मोबाइल नेटवर्किंग केबल की खुदाई के दौरान ट्यूबवेल से सांबा के कई रिहायशी इलाकों को पेयजल सप्लाई करने वाली पाइप लापरवाही के चलते तोड़ दी गई। पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष देखने को मिला।

स्थानीय कुलभूषण सिंह, राकेश संबयाल, रमेश शर्मा, रामलाल और राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि संबंधित एजेंसी बिना उचित सर्वे और निगरानी के केबल डालने का काम कर रही है, जिसके कारण अक्सर सड़कें टूटती हैं और अब पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो काम की गति सुधरी और न ही लापरवाही पर रोक लगी। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान की तुरंत भरपाई की जाए और पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कोट
मोबाइल नेटवर्किंग केबल बिछाने के चलते विभाग की ट्यूबवेल से शहर को पानी सप्लाई करने वाली मेन पाइपलाइन टूट गई है। इसके चलते जलापूर्ति बाधित हुई है। केबल बिछाने वाली कंपनी को पाइपलाइन जोड़ने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुणेश कुमार, जेई जल शक्ति विभाग

संचार कंपनी की केबल बिछाने का काम करते श्रमिक और खुदाई के चलते टूटी पेयजल पाइपलाइन

संचार कंपनी की केबल बिछाने का काम करते श्रमिक और खुदाई के चलते टूटी पेयजल पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed